back to top

अमेरिका: सिएटल में खाद्य महोत्सव में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

सिएटल। अमेरिका के सिएटल शहर में स्थित ऐतिहासिक टावर स्पेस नीडल के पास रविवार शाम आयोजित एक खाद्य महोत्सव के दौरान गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। शहर के अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है और लोगों से अपील की गई है कि वे शहर के उत्तर-पश्चिम स्थित घटनास्थल से फिलहाल दूर रहें। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे सिएटल सेंटर में आयोजित खाद्य महोत्सव बाइट आॅफ सिएटल में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई।

हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता सुसैन ग्रेग ने बताया कि अस्पताल में चार घायलों को भर्ती कराया गया है, इनमें एक छोटा बच्चा, एक युवक (23) और दो वयस्क महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और आपातकालीन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और उन्होंने पूरे क्षेत्र को खाली कराना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी एस्टन वाकोनाबो ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ एक फोटो बूथ की कतार में खड़े थे तभी पीछे से किसी ने उन्हें धक्का दिया और जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बड़ी संख्या में लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे। वाकोनाबो ने कहा,लोग छिपने की कोशिश कर रहे थे,एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे, कई लोग जमीन पर गिर रहे थे और बच्चों के स्ट्रॉलर गिरे हुए थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान उन्हें गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। वाकोनाबो ने बताया कि पहले उन्होंने अपनी मित्र को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और फिर तस्वीरें लेने के लिए घटनास्थल पर लौटे। वहां उन्होंने कई लोगों को जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा देखा। बाइट आॅफ सिएटल वार्षिक खाद्य महोत्सव की शुरूआत 1982 में हुई थी। आयोजकों की वेबसाइट के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में हर वर्ष लगभग 3.5 लाख लोग आते हैं और भोजन, पेय पदार्थों और सामुदायिक उत्सव का आनंद उठाते हैं।

RELATED ARTICLES

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

उपराष्ट्रपति, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने CRPF जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने से जुड़ा बिल

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पेश किया। यह कदम नीट पेपर लीक के...

मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स ने 400 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज

नयी दिल्ली।स्वर्ण आभूषण विनिर्माता और थोक वितरक कंपनी मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए...

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, जगन ने एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को पूर्व...