back to top

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने से जुड़ा बिल

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पेश किया। यह कदम नीट पेपर लीक के खिलाफ कई सप्ताह तक चले देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है।

शून्यकाल के दौरान सदन में जारी विपक्ष सदस्यों के हंगामे के बीच मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया। इस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने सदन की मेज थपथपाते हुए अपना समर्थन दिया।

इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने विधेयक पर संशोधन प्रस्तुत करने के लिए दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया। स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “यह महत्वपूर्ण विधेयक है। इससे सदन और देश की मंशाओं पर व्यापक चर्चा होगी। सभी दल के लोग इस विषय पर बहुत दिनों से मांग कर रहे थे। ये सुधार का प्रथम कदम है।स्पीकर ने आगे कहा,मैं सोचता हूं कि सदन में इस विधेयक पर चर्चा हो। सभी इस पर अपने मत व्यक्त करें, ताकि किस तरीके से हम देश के अंदर पेपर लीक को रोकने का एक समुचित कदम उठा सकें।

इसी बीच, विपक्ष की नारेबाजी और हंगामा बरकरार रहा। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा, “इस विषय पर बोलने का आपको (विपक्षी सदस्यों को) बोलने का पर्याप्त समय दिया जाएगा। सदन की जितनी सहमति होगी, उतना समय इस विधेयक पर चर्चा के लिए दिया जाएगा। मेरा आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सदन का सहयोग करें और चर्चा करें।

उन्होंने विपक्षी सदस्यों से कहा,आप बहुत दिन से इस विषय पर चर्चा की मांग कर रहे थे। इस पर आज चर्चा है। विधेयक के अलावा आप जो भी सुझाव देंगे, निश्चित रूप से उन सुझावों पर सरकार अमल लाने का प्रयास करेगी। यही लोकतंत्र है, जहां सबके मत और विचार आएं। लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में मैं सदन से अपेक्षा करता हूं कि नारेबाजी और तख्तियां दिखाने की जगह चर्चा करें।स्पीकर ओम बिरला के बार-बार अनुरोध के बावजूद विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा जारी रखा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल हुए एमपी के ऑफ स्पिनर सारांश जैन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनुभवी आॅफ स्पिनर सारांश जैन को श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को पहली बार भारतीय टेस्ट...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...