back to top

कोविड19 संक्रमण के 20 मौजूदा और 22 संभावित केद्रों की हुई पहचान : केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 मौजूदा केंद्रों और 22 संभावित केंद्रों की पहचान की गई है और अभी तक सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का कोई सबूत नहीं है लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए विशाल मानव संसाधन की जरूरत है।

मंत्रालय ने यह बात कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए राज्यों को मानव संसाधन पर जारी परामर्श में कही है ताकि वे बीमारी के प्रबंधन के लिए मानव संसाधन गोलबंद कर सकें और उसी के अनुरूप प्रशिक्षण दे सकें। दस्तावेज में कहा गया, सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के सबूत नहीं मिले हैं लेकिन कोरोना वायरस प्रभावित 20 मौजूदा और 22 संभावित केंद्रों की पहचान की गई हैं।

नियंत्रण करने के उपायों और संक्रमण के चक्र को तोड़ने एवं संक्रमित लोगों के इलाज के लिए चिकित्सा प्रबंधन में बड़े पैमाने पर मानव संसाधन की जरूरत होगी। परमार्श में क्षमता के विकास पर जोर देते हुए कहा गया है कि चिह्नित मानव संसाधन को मंत्रालय द्वारा तैयार कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि प्रशिक्षण विभिन्न लक्षित समूहों जैसे निगरानी, संक्रमितों की पहचान, नमूना संग्रह, नमूनों की पैकिंग और परिवहन, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के उचित इस्तेमाल और जैव कचरे का प्रबंधन सहित अस्पताल संक्रमण निवारण एवं नियंत्रण, वेंटिलेटर प्रबंधन सहित चिकित्सीय मामलों का प्रबंधन, क्वारंटीन एवं आइसोलेशन केंद्र का प्रबंधन, समाज स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल आदि के क्षेत्र में होनी चाहिए।

मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि प्रशिक्षण के लिए पहचान और इन गतिविधियों के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती करें। कोरोना वायरस संक्रमण प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन को सलाह दी गई है कि वह मानव संसाधन जुटाए जो ऑपरेशन पूरा होने तक निर्धारित क्षेत्र में ही रह सकें।

परामर्श में कहा गया, आइसोलेशन केंद्र के लिए सभी अस्पतालों के कर्मचारी, दंत चिकित्सक और उपलब्ध आयुष प्रैक्टिशनर को भी प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। सेवानिवृत्त डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों की पहचान करनी चाहिए जो आपात स्थिति में अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमितों की इलाज कर सकें। मंत्रालय ने कहा कि निगरानी के लिए प्रत्येक 250 लोगों पर एक व्यक्ति को कोविड योद्धा के तौर पर चिह्नित एवं प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...