back to top

यूपी के 2 जिले, 4 क्षेत्र व 29 ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार

  • केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री आज वेबकॉस्ट से पंचायत
    प्रतिनिधियों से करेंगे वार्ता

लखनऊ। पंचायत पुरस्कार, 2020 के अन्तर्गत प्रदेश में
उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के अन्तर्गत प्रदेश की 2 जिला पंचायतें, 4 क्षेत्र पंचायतें एवं 29 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार में क्रमश: 1-1 ग्राम पंचायत को दिनांक 24 अप्रैल पंचायतीराज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पुरस्कृत किया गया है।

पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने बताया कि सभी
त्रिस्तरीय पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए पुन: नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री, भारत सरकार द्वारा 7 अगस्त (शुक्रवार) को पूर्वान्ह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों (पुरस्कृत पंचायत प्रतिनिधियों सहित) से वेबकास्ट के माध्यम से संवाद करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सभी पंचायतें प्रतिनिध अपनी पंचायतों की सफलता की कहानी से अवगत होकर अपनी पंचायतों में उनका अनुसरण करने का प्रयास करेगी।

पंचायतीराज निदेशक ने यह भी बताया कि पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गोरखपुर के विकास खण्ड पिपरौली की ग्राम पंचायत जंगल दीर्घन सिंह के पंचायत प्रतिनिधि से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत किये जाने के लिए चयनित की गयी है। उन्होंने बताया कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों से वेबकास्ट के माध्यम से 7 अगस्त को पूर्वान्ह 11:30 बजे से 1:30 बजे प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...