back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 1,985 नये मामले, 29 और की मौत

  • लखनऊ में मिले 259 पीड़ित, पांच की गयी जान

  • रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 94.46

  • दिल्ली से जुड़े जिलों में अब स्थिति पहले से बेहतर : नवनीत सहगल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 1,985 नये मामले सामने आये हैं, जबकि महामारी की वजह से 29 लोगों की मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ में भी 259 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और पांच की जान चली गयी। हालांकि, प्रदेश में नये मामले बढे हैं लेकिन इसके साथ ही रिकवरी प्रतिशत भी बढ़ रहा है। इस समय प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत 94.46 फीसदी है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि दिल्ली में संक्रमण बढ़ने से प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में केसेस बढे थे लेकिन अब स्थिति पहले से बेहतर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हाॅटस्पाॅट तथा कन्टेनमेंट जोन में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने सभी से अपील है कि कोविड की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन ज़रूर करे। इस समय सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

प्रदेश में एनसीआर में आने वाले जिलों के अलावा अन्य जनपदों में भी बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गये हैं। इनमे से कई जिले ऐसे भी हैं जहां पिछले कुछ हफ़्तों में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया था। शुक्रवार को लखनऊ के अलावा मेरठ में 224, वाराणसी में 120 और ग़ाज़ियाबाद में 117 मामले मिले हैं। वैसे इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल 5,43,781 मामले मिल चुके हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में अब तक मरने वालों आंकड़ा भी बढ़ कर 7,877 हो गया है। लखनऊ के अलावा मरने वालों में जौनपुर के 3, कानपुर देहात, मैनपुरी, मुज़फ्फरनगर, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज के 2-2, कानपुर नगर, बाराबंकी, बलिया, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, उन्नाव, फ़िरोज़ाबाद, कन्नौज और मिर्ज़ापुर के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विभाग के डीजी मेडिकल हेल्थ के पोर्टल पर जाकर घर बैठे ही लोग अपने कोविड टेस्ट के नतीजे देख सकते हैं। अब तक 30 लाख से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22,665 कोरोना के एक्टिव मामले में से 10,653 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्राइवेट अस्पतालों में 2,135 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अलावा बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,20,637 लोग कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...