back to top

विजय दिवस के अवसर पर भारत, बांग्लादेश के 1971 युद्ध के नायक एक दूसरे के यहां गए

ढाका। भारत और बांग्लादेश में विजय दिवस समारोहों में भाग लेने के लिए 1971 के मुक्ति संग्राम का हिस्सा रह चुके आठ भारतीय सैनिक ढाका पहुंचे हैं, जबकि वहां की सेना के आठ अधिकारी कोलकाता पहुंचे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विजय दिवस पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किए जाने की याद में मनाया जाता है। भारत की ऐतिहासिक जीत के कारण बांग्लादेश को आजादी मिली।

बांग्लादेश के अधिकारियों और ढाका में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि दोनों पक्षों के दो-दो सेवारत अधिकारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं जो ढाका तथा कोलकाता में होने वाले समारोहों में भाग लेंगे। वे रविवार को अपने गंतव्य शहरों में पहुंच गए। बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल में मुक्ति योद्धा शामिल थे, जो पूर्वी पाकिस्तान में उस गुरिल्ला समूह का हिस्सा थे जिन्होंने वहां पाकिस्तानी शासन का विरोध किया था।

विजय दिवस समारोह और दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों की ये यात्राएं भारत-बांग्लादेश के बीच जारी तनाव के बीच हो रही हैं। बांग्लादेश में पांच अगस्त को छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद से अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ कथित हिंसा को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है। हसीना देश से पलायन कर चुकी हैं और उन्होंने भारत में शरण ली है।

मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने किसी भी बड़ी सांप्रदायिक हिंसा से साफ इनकार किया है। बांग्लादेश की आबादी में हिंदू आठ फीसदी है। यहां एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा, पूर्व सैनिकों की ये यात्राएं 1971 में बनी मित्रता की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि अपने समकक्ष जशीम उद्दीन के साथ विदेश कार्यालय परामर्श के लिए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री द्वारा नौ दिसंबर को की गयी एक दिवसीय ढाका यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों में तनाव कुछ हद तक कम हुआ। मिस्री ने यूनुस और उनके विदेश मंत्री तौहीद हुसैन से भी मुलाकात की थी।

विश्लेषक ने कहा, अब पूर्व सैनिकों के दौरों से दोनों देशों की एक-दूसरे के प्रति सद्भावना नजर आने की उम्मीद है। भारत और बांग्लादेश दोनों ही देश 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान पर विजय का जश्न मनाते हैं और हर साल एक-दूसरे के युद्ध के नायकों एवं सेवारत अधिकारियों को दोनों देशों में होने वाले समारोहों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।

बांग्लादेश अपना स्वतंत्रता दिवस 26 मार्च को मनाता है। हालांकि, नौ महीने के मुक्ति संग्राम के बाद भारत की महत्वपूर्ण सहायता से ढाका 16 दिसंबर को एक स्वतंत्र देश की स्वतंत्र राजधानी के रूप में उभरा। भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ये वार्षिक द्विपक्षीय यात्राएं मुक्ति योद्धाओं और मुक्ति संग्राम के नायकों को दोनों देशों की अद्वितीय मित्रता का जश्न मनाने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं। बयान में कहा गया है कि यह अवसर मुक्ति संग्राम की यादों को ताजा करता है, जो कब्जे, उत्पीड़न और सामूहिक अत्याचारों से बांग्लादेश की आजादी के लिए भारत और बांग्लादेश के सशस्त्र बलों के साझा बलिदान का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...