back to top

19 और लोगों को हुआ डेंगू, 6 लोगों को नोटिस

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू के बढ़ रहे मामलों के बीच लोगों की लापरवाही जारी है। शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 19 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी और मच्छरजनित स्थितियां मिलने पर 6 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया।

इस बार भी डेंगू का असर उन्हीं क्षेत्रों में अधिक है, जहां बीते साल अधिक मामले मिले थे। शनिवार को अलीगंज में 2, चन्दरनगर में 2, चिनहट में 2, इन्दिरानगर में 3, सरोजनीनगर में 2, एनके रोड में 3, टूडियागंज में 3 और सिल्वर जुबली में 2 मरीज मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि लोगों साफ-सफाई को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं जबकि लगातार उन्हें डेंगू से बचाव की शिक्षा की दी जा रही है।

टीम ने लगभग 1123 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 6 लोगों को नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही डेंगू के प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों ने भी विभिन क्षेत्रों में छिड़काव किया। इसी क्रम में शनिवार को पीसीएफ बिल्डिंग, राम लीला मैदान ऐशबाग, टीजी हास्टल केजीएमयू, विधायक चौराहा चिनहट, पटेलनगर साहनी नर्सिग होम, मल्लाही टोला डा मंजू टण्डन नर्सिग होम, नौबस्ता कला पुलिया, स्काई हिलटन होटल नियर बरीगवां एवं उसके आस-पास लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव एवं फागिंग का कार्य कराया गया तथा लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

क्षेत्रीय निवासियों को बताया गया कि घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखेें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोंछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुन: प्रयोग में लायें, पूरी बांह के कपड़े पहने और यदि बुखार हो तो स्वंय से दवा न करें, डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा का उपयोग करें।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...