back to top

डेंगू की चपेट में 18 और मरीज, 15 लोगों को नोटिस

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को इसमें थोड़ी कमी आई। बीते 24 घंटे के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 18 नए मरीज मिले। अलीगंज और चंदरनगर क्षेत्र से लगातार मामले सामने आ रहे हैं सोमवार को ए रिपोर्ट के अनुसार अलीगंज में 4, चन्दरनगर- में 3, इन्दिरानगर में 2, एनके रोड में 1, टूडियागंज में 3, सिल्वर जुबली में 3 और सरोजनीनगर में 2 लोगों की देखो रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1306 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान 15 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया।

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा पिपराघाट, आलमनगर सीएमएस स्कूल के पीछे, नगर निगम जोन-3 आफिस, विश्वासखण्ड जुगौली क्रासिंग, आनन्द नगर सीएमएस स्कूल, कुत्ते वाले बाबा मन्दिर जल निगम रोड, अमराई गाँव, सेक्टर-बी पुल के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया तथा जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी। लोगों को बताया गया कि घर के आस-पास पानी जमा न होने दे।
पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाये, पूरी बांह के कपड़े पहनने। इसके अलावा वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे।अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे।

मोहनलालगंज में 48 बुखार पीड़ितों की गई जांच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया कि डेंगू के अलावा मोहनलालगंज में फैले बुखार के मरीजों की जांच करने भी टीम वहां पहुंची बुखार के रोगियों का हाल-चाल जाना और 48 मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू रैपिड टेस्ट जांच की गई। सभी रोगी नेगेटिव पाए गए। स्थानीय निवासियों को को आवश्यक दवाएं वितरित की गई तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई। क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। क्षेत्र की स्थिति सामान्य है।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...