back to top

18 और डेंगू की चपेट में, चंदरनगर में सबसे ज्यादा 10 मरीज

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी जारी है। शनिवार की तुलना में रविवार को यह आंकड़ा और बढ़ गया। करीब 18 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। इनमेंं सबसे ज्यादा 10 मरीज चंदरनगर क्षेत्र में मिले हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि एनके रोड में 2, चन्दरनगर में 10, इंदिरानगर में 3 और अलीगंज में 3 मरीज मिले हैं। सीएमओ का कहना है कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। रविवार को टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 119 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 3 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया।

नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा डेंंगू प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देते हुए बताया गया कि घर के आस-पास पानी जमा न होने देंं, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुन: प्रयोग में लायें, पूरी बांह के कपड़े पहने और अन्य स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

बचाव के लिए बताये गये यह उपाय

– वाटर टैंक व कंटेनरों को ढककर रखें, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दें

– अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़ व टायर पानी जमा न होने दें

– प्रत्येक सप्ताह कूलर का पानी बदले व कूलर में ज्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दे

– घरों और होटल के वाटर टैंक में एंटी लार्वा फिश का उपयोग करें

– सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें

– दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें

– बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करें

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

सीएम योगी बोले- भारत और जापान साथ आएंगे तो दोनों देशों के बच्‍चों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत और जापान की ताकतें साथ आएंगी तो दोनों देशों के बच्‍चों के बेहतर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...