back to top

यूपी के 72 गांवों में 1,686 सामान्य निवासियों की हुई जांच, कोई संक्रमित नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में 72 गांवों के 1,686 सामान्य निवासियों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की गई, उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं है। ये वे जिले हैं, जहां देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में कामगार और श्रमिक लौटे हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि जिन जिलों में हमारे प्रवासी श्रमिक और कामगार काफी अधिक संख्या में आए हैं, ऐसे 18 जिलों के चार-चार गांवों का चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि ये जिले झांसी, कौशाम्बी, प्रयागराज, आजमगढ, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, चित्रकूट, जालौन, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महाराजगंज, मिर्जापुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सिद्घार्थनगर और श्रावस्ती हैं। प्रसाद ने बताया कि इन जिलों में चार-चार ऐसे गांवों का चयन किया गया है, जिनमें प्रवासी कामगार 50 या उससे अधिक संख्या में लौटे हैं और उन्हें लौटे हुए 15 दिन से अधिक का समय हो चुका है। उन्होंने कहा, वहां से हमने बीसबीस या पच्चीस-पच्चीस लोगों का नमूना सैम्पल। ए वे लोग थे, जो उन गांवों के सामान्य निवासी हैं।

उन्होंने कहा, हम ये देखना चाहते थे कि ग्राम निगरानी समितियों ने गृह पृथक-वास के लिए कितना प्रयास किया और प्रवासी कामगारों ने उसका कितना मजबूती से पालन किया। प्रमुख सचिव ने कहा, 72 गांवों में नमूने लेकर जांच कराई गई। इस बात की खुशी है कि जितने भी नमूने सामान्य नागरिकों के लिए गए, उनमें से कोई संक्रमित नहीं है, यानी कुल 1686 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि ग्राम निगरानी समितियों की भूमिका काफी अच्छी और सराहनीय रही। प्रवासी कामगारों ने भी अपने सामाजिक दायित्व को समझा और पृथक-वास का पालन किया।

प्रसाद ने बताया कि जब प्रवासी बहुत बड़ी संख्या में आ रहे थे तो हम देख रहे थे कि अधिक से अधिक मामले प्रवासियों के निकल रहे थे लेकिन अब प्रवासियों का आना लगभग समाप्त हो गया है। इस समय ज्यादा मामले पश्चिम उत्तर प्रदेश खासकर मेरठ में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि शहरी क्षेत्र के लोग सतर्क रहकर, सावधान रहकर संक्रमण से बचें और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएं। उन्होंने कहा, अब सारी गतिविधियां चूंकि खुल गई हैं।

गांवों में ग्राम निगरानी समितियां गृह पृथक-वास का पालन करा रही हैं लेकिन शहरों में आबादी अधिक होती है इसलिए एक दूसरे से मिलने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में शहरों की मोहल्ला निगरानी समितियों को भी उतनी ही मजबूती से कार्य करना होगा, जितनी मजबूती से ग्राम निगरानी समितियां कर रही हैं।

प्रसाद ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का कैरियर मच्छर है लेकिन कोरोना वायरस का कैरियर मनुष्य है, जितना अधिक संपर्क बढेगा, उतना अधिक संक्रमण का खतरा होगा। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस और एनएसएस जैसी सामाजिक संस्थाएं भी लगातार लोगों को सतर्क करें तथा कोरोना से बचाव को लेकर अधिक से अधिक प्रचार करें।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...