back to top

देश में कोरोना के 16,432 नए मामले, 98 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त

नई दिल्ली। भारत में इस महीने तीसरी बार कोविड-19 के एक दिन में 20 हजार से कम नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,24,303 हो गए, जिनमें से 98 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 16,432 नए मामले सामने आए, जो पिछले छह महीने में इस अवधि में सामने आए सबसे कम मामले है।

वहीं 252 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,48,153 हो गई। आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 98,07,569 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.92 हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार आठवें तीन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 2,68,581 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.63 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 28 दिसम्बर तक कुल 16,98,01,749 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,83,695 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 252 लोगों की जान गई, उनमें से महाराष्ट्र के 50, पश्चिम बंगाल के 27, छत्तीसगढ़ के 26 और दिल्ली के 21 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक 1,48,153 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 49,305, तमिलनाडु के 12,080, कर्नाटक के 12,070, दिल्ली के 10,474, पश्चिम बंगाल के 9,625, उत्तर प्रदेश के 8,322, आंध्र प्रदेश के 7,098 और पंजाब के 5,312 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...