back to top

देश में कोविड-19 के 16,311 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 1,04,66,595 हुए

नई दिल्ली। भारत में पिछले करीब साढ़े छह महीने में 24 घंटे में सबसे कम 16,311 कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,66,595 हो गए, जिनमें से 1,00,92,909 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 161 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,160 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार 1,00,92,909 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.43 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 2,22,526 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.13 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक कुल 18,17,55,831 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 6,59,209 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक 1,51,160 लोगों की वायरस से मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र के 50,061, तमिलनाडु के 12,222, कर्नाटक के 12,140, दिल्ली के 10,678, पश्चिम बंगाल के 9,941, उत्तर प्रदेश के 8,495, आंध्र प्रदेश के 7,129 और पंजाब के 5,445 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेंगे सुपरकिंग्स

लखनऊ। लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ...

कोहली ने शतक के साथ आलोचकों को जवाब दे दिया है : गावस्कर

रायपुर। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है...

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार…ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव...

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...