back to top

अमेरिका में कोविड 19 के लिए अब तक 16 लाख जांच की गई : ट्रंप

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के लिए अब तक 16 लाख जांच की गई हैं। घातक विषाणु के संक्रमण के चलते अमेरिका में मृतकों का आंकड़ा 10,000 के करीब पहुंचने के साथ ही उन्होंने देशवासियों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए घरों के भीतर ही रहने की अपील की।

ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा, अमेरिका में अब तक 16 लाख जांच की गई हैं जो किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। लगभग पूरे देश के लिए बड़ी आपदा की घोषणा कर दी गई है और अमेरिका की 33 करोड़ जनसंख्या में से 95 प्रतिशत से अधिक लोग घरों के भीतर रहने के आदेश के तहत हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते मरने वालों की संख्या रविवार रात 9,500 के पार चली गई जो 9ा11 हमले में मारे गए लोगों की संख्या से तीन गुणा अधिक है।

देश में 3.3 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ अमेरिकी प्रयासों को सैन्य अभियान बताते हुए ट्रंप ने कहा कि दुनिया भर से लाखों मास्क, दस्ताने, सुरक्षात्मक उपकरण और चिकित्सीय आपूर्ति देश में पहुंचाई गई हैं। ट्रंप ने कहा, यह वास्तव में पुरजोर सैन्य अभियान है जो हमने शुरू किया है और खासकर पिछले कुछ हफ्तों से। 50 राज्यों एवं क्षेत्रों में बड़ी आपदा की घोषणा करने की तैयारी है जो बहुत असामान्य है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए मलेरिया की दवाई हाइड्रोक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर अपने जोर को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने देश भर में बांटने के लिए करीब 2.9 करोड़ खुराक की खरीद की है। उधर मृतकों का आंकड़ा लगातार बढऩे के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेताया है कि आने वाला हफ्ता पर्ल हार्बर जैसा क्षण हो सकता है। इसे देखते हुए अमेरिकी गवर्नरों ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के खिलाफ राष्ट्रीय रणनीति बनाने की व्हाइट हाउस से अपील की है।

देश में वैश्विक महामारी संकट से उबरने के लिए नीति बना रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक एंथनी फाउची ने बड़े खतरे को लेकर आगाह किया और कहा कि अमेरिकियों को बुरे हफ्ते के लिए तैयार रहना चाहिए। फाउची ने रविवार को सीबीएस से कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने इस पर काबू पा लिया है। अमेरिकी सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने और सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए फॉक्स न्यूज से कहा, यह ज्यादातर अमेरिकियों की जिंदगी में सबसे मुश्किल और दुख भरा हफ्ता होने जा रहा है।

उन्होंने कहा, यह हमारे लिए पर्ल हार्बर, 9ा11 जैसा क्षण होने जा रहा है, बस फर्क इतना है कि यह सिर्फ हमारे यहां ही नहीं होगा। इस बीच, अमेरिका के सबसे बुरे खनन हादसे की 10वीं बरसी के लिए निर्धारित एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। पश्चिमी वर्जीनिया के अपर बिग ब्रांच खदान में हुए हादसे में जान गंवाने वाले 29 लोगों को रविवार को शांति से याद किया गया। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते यह कार्यक्रम रद्द करने का फैसला हफ्तों पहले ही ले लिया गया था।

शोकसंतप्त परिवारों को खदान के पास व्हाइट्सविले में स्मारक स्थल पर सुबह से शाम तक पुष्पांजलि अर्पित करने की अनुमति दी गई थी। वहीं, अमेरिकी नौसैन्य कमांडर जिन्हें अपने कोरोना वायरस प्रभावित चालक दल के सदस्यों के लिए सार्वजनिक तौर पर मदद मांगने के चलते अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी, वह कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। कैप्टन ब्रेट क्रोजियर की कोविड-19 जांच के नतीजों की जानकारी रविवार को वहां के एक अखबार में प्रकाशित हुई थी।

इससे कुछ ही घंटे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कैप्टन को नौकरी से निकाले जाने को सही ठहराया था। उनको नौकरी से हटाए जाने के फैसले की चौतरफा आलोचना हुई थी और इसे सम्मानित अधिकारी दो गई अनुचित सजा करार दिया गया जो अपने क्रू की भलाई की बात कर रहे थे। गुआम में पोत खड़ा किया जाने के बाद उन्होंने अपने वरिष्ठों से पोत को जल्द खाली करने की इजाजत देने का अनुरोध किया था। क्रोजियर ने मीडिया में लीक हो गए पत्र में लिखा था, हम युद्ध में नहीं हैं। नौसैनिकों का मरना जरूरी नहीं है। लेकिन पेंटागन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का कहना था कि उनकी प्रार्थना सार्वजनिक कर उन्होंने गलती की जिसकी सजा उन्हें मिली।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...