back to top

ईपीएफओ से अगस्त महीने में 16.99 लाख नए मेंबर जुड़े

हर महीने ईपीएफओ में नए मेंबर की सदस्यों की आंकड़ों को लेकर पेरोल डेटा जारी होता है। इस डेटा के अनुसार अगस्त महीने में 16.99 लाख नए मेंबर ईपीएफओ से जुड़े थे। श्रम मंत्रालय ने ईपीएफओ के नए मेंबर को लेकर बयान दिया। मंत्रालय द्वारा कहा गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल कई कर्मचारी ईपीएफओ से जुड़े हैं।

ईपीएफओ के नए मेंबर को लेकर श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि पेरोल डेटा की साल-दर-साल तुलना पिछले वर्ष अगस्त 2022 की तुलना में नए मेंबर शुद्ध सदस्यों में मामूली वृद्धि को दर्शाती है। श्रम मंत्रालय ने बताया कि अगस्त महीने के दौरान 3,210 प्रतिष्ठानों ने अपना पहला ईसीआर जमा किया। इससे कर्मचारियों को ईपीएफओ का सामाजिक सुरक्षा कवर बढ़ाया।

पेरोल डेटा के अनुसार अगस्त 2023 के दौरान लगभग 9.26 लाख नए सदस्यों ने नामांकन किया है। इसमें 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के नए सदस्य शामिल हैं। यह अगस्त में कुल नए सदस्यों का 58.36 प्रतिशत हैं। इससे पता चलता है कि पहली बार नौकरी तलाशने वाले अधिकांश युवा बड़ी संख्या में हैं।

पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि अगस्त महीने के दौरान जोड़े गए कुल 9.26 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.44 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। वहीं, सबसे ज्यादा मेंबर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा और गुजरात से जुड़े हैं।

अखिल भारतीय उद्योग-वार डेटा व्यापार-वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, भवन और निर्माण, इंजीनियर-इंजीनियरिंग ठेकेदारों, कपड़ा आदि से सबसे ज्यादा कर्मचारी ईपीएफओ में शामिल हुए हैं। आपको बत दें कि हर महीने पेरोल डेटा को अपडेट किया जाता है।

मासिक पेरोल डेटा में यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के माध्यम से पहली बार ईपीएफओ में शामिल होने वाले सदस्यों, ईपीएफओ के कवरेज से बाहर निकलने वाले मौजूदा सदस्यों और जो बाहर निकल गए लेकिन सदस्यों के रूप में फिर से शामिल हो गए, की गिनती की जाती है। इसके अलावा उनके मासिक वेतन के आधार पर भी गिनती की जाती है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...