back to top

दुनिया में अब तक कोरोना संक्रमण के 1.66 करोड़ लोग प्रभावित

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 66 लाख 52 हजार 435 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 2 लाख 42 हजार 657 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 56 हजार 678 की मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि छह हफ्ते में दुनिया में कोरोना के मामले दोगुना हो गए हैं। डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा कि महामारी को लेकर गुरुवार को इमरजेंसी कमेटी बनाई जाएगी।
इस दिन कोरोनावायरस पर हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा हुए छह महीने पूरे हो रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ ने 30 जनवरी को हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की थी। वहीं, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब भी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में आगे आए हैं। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फर्जी और झूठे दावे वाले वीडियो अपने प्लेटफार्म से हटाएंगे। तुर्की ने एक अगस्त से चार देशों के साथ फ्लाइट्स शुरू करने का फैसला किया है। ये देश भारत, रूस, कुवैत और साउथ अफ्रीका हैं। सरकार ट्यूनीशिया, अल्जीरिया, मिस्र, किर्गिस्तान, इराक, केन्या और उज्बेकिस्तान के साथ भी फ्लाइट्स शुरू करने का विचार कर रही है।

सिंगापुर में संक्रमण के 359 नए मामले

वहीं, सिंगापुर में मंगलवार को संक्रमण के 359 नए मामले आए। सिंगापुर में संक्रमण के कुल 51 हजार 197 मामले आ चुके हैं। वहीं, चीन में एक बार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। यहां एक दिन में रिकॉर्ड 68 संक्रमित मिले हैं, इसमें 34 बिना लक्षणों वाले हैं। चीन में संक्रमण के 83 हजार 959 मामले सामने आए हैं, जबकि 78 हजार 934 लोग ठीक हो चुके हैं। 4634 लोगों की मौत भी हुई।

उधर, ब्राजील में 24 घंटे में 23 हजार 284 नए संक्रमित मिले और 614 की मौत हो गई। यहां वायरस की चपेट में अब तक 24 लाख 46 हजार 397 लोग आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 87 हजार 737 पर पहुंच गया है। उधर, चिली के हॉस्पिटलों ने यह तय किया है कि कोरोना संक्रमित मरीज के आखिरी वक्त पर उनके परिजनों को साथ रहने दिया जाएगा। चिली में 3.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित और 9 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...