back to top

देश में 24 घंटे में कोविड-19 के सर्वाधिक 15,413 नए मामले, कुल संख्या चार लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 15,413 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,10,461 हो गई, वहीं 306 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 13,254 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भारत में 64 दिन में संक्रमण के मामले एक लाख को पार कर गए थे। इसके अगले पखवाड़े में संक्रमितों की संख्या दो लाख पर पहुंच गई थी और उसके अगले दस दिन में मामले तीन लाख को पार गए।

भारत में पिछले चार दिन से हर दिन सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और 15,413 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,10,461 हो गई है। रविवार को सुबह आठ बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 2,27,755 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1,69,451 लोगों का उपचार चल रहा है। एक मरीज विदेश चला गया है। एक अधिकारी ने कहा, इस प्रकार से करीब 55.48 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत में लगातार 10 दिन से संक्रमण के रोजाना 10,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में एक जून से 21 जून तक संक्रमण के 2,19,926 मामले बढ़े हैं। संक्रमण के मामले जिन पांच राज्यों में सबसे तेजी से बढ़े हैं उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

कोविड-19 के कारण रविवार सुबह तक 306 और लोगों की मौत हुई है, इनमें से 91 की मौत महाराष्ट्र में, 77 की दिल्ली में, 38 की तमिलनाडु में, 20 की गुजरात में, 19 की उत्तर प्रदेश में, 11 की पश्चिम बंगाल में, कर्नाटक में आठ, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में छह, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में पांच, राजस्थान में चार, बिहार में दो और उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत वैश्विक महामारी कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश है। कोविड-19 के कारण देश में अब तक 13,254 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 5,984 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 2,112 लोगों की मौत दिल्ली में, 1,638 की मौत गुजरात में, 704 की मौत तमिलनाडु में, 540 की पश्चिम बंगाल में, 501 संक्रमितों की मौत मध्य प्रदेश में, 507 मरीजों की मौत उत्तर प्रदेश में, 337 की मौत राजस्थान में तथा 203 संक्रमितों की मौत तेलंगाना में हुई।

कोविड-19 के कारण हरियाणा में 149 लोगों की मौत हुई, कर्नाटक में 132 लोगों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 101 की मौत, पंजाब में 98 की मौत, जम्मू-कश्मीर में 81 की मौत, बिहार में 52 की मौत, उत्तराखंड में 27 की मौत, केरल में 21 की तथा ओडिशा में 12 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 11 लोगों की मौत, असम में नौ लोगों की, हिमाचल प्रदेश में आठ, पुडुचेरी में सात, चंडीगढ़ में छह तथा मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 1,28,205 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 56,845 मामले, दिल्ली में 56,746 मामले, गुजरात में 26,680 मामले, उत्तर प्रदेश में 16,594 मामले, राजस्थान में 14,536 मामले तथा पश्चिम बंगाल में 13,531 मामले हैं। संक्रमण के 11,724 मामले मध्य प्रदेश में, 10,223 मामले हरियाणा में, 8,697 मामले कर्नाटक में, 8,452 मामले आंध्र प्रदेश में तथा 7,533 मामले बिहार में हैं।

कोविड-19 के 7,072 मामले तेलंगाना में, 5,834 मामले जम्मू-कश्मीर में, 4,904 मामले असम में तथा 4,856 मामले ओडिशा में हैं, 3,952 मामले पंजाब में तथा 3,039 मामले केरल में हैं। उत्तराखंड में 2,301 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, 2,041 लोग छत्तीसगढ़ में, संक्रमण के 1,965 मामले झारखंड में, 1,186 मामले त्रिपुरा में, 754 मामले गोवा में, 836 मामले लद्दाख में, 777 मामले मणिपुर में तथा 656 मामले हिमाचल प्रदेश में हैं।

चंडीगढ़ में कोविड-19 के 404 मामले, पुडुचेरी में 286 मामले, नगालैंड में 201, मामले, मिजोरम में 140 मामले, अरुणाचल प्रदेश में 135 मामले तथा सिक्किम में 70 मामले हैं। दादरा नागर हवेली तथा दमन दीव में कोविड-19 के 68 मामले हैं। अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 47 मामले और मेघालय में 44 मामले हैं। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...