back to top

दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के बीच 14 लोगों की मौत, 12 लापता

सियोल। दक्षिण कोरिया में पांच दिन से हो रही भारी बारिश के कारण वर्षाजनित घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लापता हो गए। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि बारिश के कारण रविवार को एक मकान के ढह जाने से वहां रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई और सियोल के उत्तर-पूर्व में स्थित गैप्योंग शहर में एक अन्य व्यक्ति उफनती नदी में बह जाने के बाद मृत पाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी शहर सानचियोंग में रविवार को भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटना, मकान ढहने और अचानक बाढ़ आ जाने के कारण आठ लोग मृत पाए गए जबकि छह अन्य लोग लापता हो गए।

मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया कि गैप्योंग और दक्षिणी शहर ग्वांगजू में छह लोग लापता हैं। पिछले सप्ताह की शुरुआत में एक डूबी हुई कार में तीन लोग मृत पाए गए थे और भारी बारिश के दौरान सियोल के दक्षिण स्थित ओसान में एक ओवरपास की दीवार ढह जाने के बाद मिट्टी तथा कंक्रीट में कार दब गई, जिस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे तक लगभग 3,840 लोगों को मजबूरन अपने घरों को खाली करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...