back to top

यूपी में मिले 13 नये मरीज

लखनऊ। प्रदेश में कोविड की रोकथाम के लिए जारी एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। यूपी में कोरोना संक्रमण किस कदर कमजोर पड़ चुका है इसका अंदाजा बीते 24 घंटों में हुई टेस्टिंग से सहज ही लगाया जा सकता है। पिछले 24 घंटे में हुई एक लाख 88 हजार 214 सैंपल की टेस्टिंग में 13 नये मरीजों की पुष्टि हुई। सिर्फ आठ जिलों में ही नये मरीज मिले। कहीं भी दोहरे अंकों में नये केस नहीं पाये गये। इसी अवधि में 13 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। राजधानी लखनऊ में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

 

ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 194 रह गयी है। प्रदेश के 30 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। सोमवार को हुई कोविड टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला। यही नहीं, टेस्टिंग और टीकाकरण में देश में नंबर एक यूपी में अब तक 07 करोड़ 67 लाख 15 हजार से ज्यादा सैंपल की कोविड जांच की जा चुकी है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 16 लाख 86 हजार 612 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए पात्र लोगों में से 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को टीके की पहली डोज मिल गयी है। सोमवार को एक दिन में 16,04,104 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में पहली डोज 7,87,33,864 और दूसरी डोज 1,70,84,035 लगायी गयी हैं। अब तक कुल 9,58,17,899 कोविड डोज दी गयी है।

 

कोविड की ताजा स्थिति के अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, भदोही, बिजनौर, एटा, फरुर्खाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती और सुल्तानपुर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले मंगलवार को कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम हो गया है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...