back to top

ग्वालियर में ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत

ग्वालियर (मप्र)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार सुबह एक ऑटो रिक्शा और तेज रफ्तार बस के बीच टक्कर होने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 5.30 बजे तब हुआ जब पुरानी छावनी के स्टोन पार्क क्षेत्र (गंगा मालनपुर) स्थित एक आंगनवाड़ी केन्द्र में खाना बनाने वाली महिलाएं काम के बाद अपने घर लौट रही थीं।

ग्वालियर के जिला पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि मंगलवार सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र में खाना बनाने वाली 12 महिलाएं काम करने के बाद एक ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं, तभी सुबह शहर के पुरानी छावनी इलाके में एक बस ने सामने से ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में नौ महिलाओं और ऑटो चालक (पुरुष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस ग्वालियर से मुरैना जा रही थी। बस में यात्रा कर रहे यात्री बच गए जबकि बस चालक हादसे के बाद बस छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। कलेक्टर ने बताया कि आंगनबाड़ी में काम पूरा करने के बाद महिलाओं को दो आटोरिक्शा में वापस आना था लेकिन अंतिम क्षणों में एक आटो रिक्शा खराब हो गया और उन्हें एक ही आटोरिक्शा में यात्रा करना पड़ी जो कि दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने बताया कि हम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। मृतक ग्वालियर के गोले का मंदिर और जादेरुआ इलाके के रहने वाले थे। इसबीच, एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्वालियर जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) एमपीएस चौहान को निलंबित कर दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्एक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त रचना राठौर (34), सरिता राठौर (37), अनीता (37), आशा राठौर (45), राजेन्द्री (40), उषा जाटव (37), उषा (45), माया देवी (65), हरबोबाई (65), मुन्नी पाल (55), गुड्डी (40), लक्ष्मी (27) और आटो रिक्शा चालक धमेन्द्र परिहार (35) के तौर पर हुई है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...