back to top

उत्तर प्रदेश में 13.5 लाख प्रवासी श्रमिक एवं कामगार पहुंचे

लखनऊ। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों से 13.5 लाख प्रवासी श्रमिक एवं कामगार ट्रेन, बस और अन्य वाहनों के जरिए उत्तर प्रदेश लौटे हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को दावा किया कि यह संख्या अपने आप में एक रिकार्ड है।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों से अपील की है कि वे पैदल या साइकिल या फिर ट्रकों पर सवार होकर ना आएं। उनके लिए ट्रेन और बस का इंतजाम किया गया है। वे उन्हीं साधनों से आएं। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आज इस समय तक प्रदेश में 380 ट्रेनें आ चुकी हैं। एक मार्च से 30 अप्रैल तक प्रदेश में साढे छह लाख लोग आए हैं। करीब चार लाख 70 हजार लोग ट्रेन से आए।

अवस्थी ने कहा, डेढ लाख से अधिक लोग निजी वाहनों से आए हैं। अब तक प्रदेश में 13 लाख 50 हजार लोग आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों को अलग अलग जिलों में पृथक-वास केंद्रों में ले जाया गया है। अवस्थी ने बताया, आज ही नोएडा और गाजियाबाद से ट्रेनें चल रही हैं। बिहार सरकार ने सहमति दी है। आज ही गाजियाबाद और नोएडा से कुछ ट्रेनें विशेषकर पूर्वांचल के लिए चल रही हैं।

अवस्थी ने बताया कि लोगों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की नौ हजार 267 बसें लगाई गई हैं। कुल 11964 बसें उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने घर लौट रहे प्रवासी कामगारों के लिए लगाई हैं।

RELATED ARTICLES

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...