back to top

देश में कोविड-19 के एक दिन में 1,26,789 नए मामले, 685 और मरीजों की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,28,574 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामले भी नौ लाख के पार चले गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 685 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,66,862 हो गई। देश में लगातार 29 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

इसके साथ ही उपचाराधीन मामले भी बढ़कर 9,10,319 हो गए हैं, जो कुल मामलों का 7.04 प्रतिशत है। देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज थे। यह संख्या उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,18,51,393 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 91.67 प्रतिशत है।

वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ए मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 25,26,77,379 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 12,37,781 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 685 लोगों की मौत वायरस से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 322, पंजाब के 62, छत्तीसगढ़ के 53, उत्तर प्रदेश के 40, कर्नाटक के 35, गुजरात के 22, दिल्ली के 20, तमिलनाडु के 17, केरल के 16, मध्य प्रदेश के 13, राजस्थान के 12 और आंध्र प्रदेश तथा हरियाणा के 11-11 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,66,862 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 56,652 लोग, तमिलनाडु के 12,821 लोग, कर्नाटक के 12,731 लोग, दिल्ली के 11,133 लोग, पश्चिम बंगाल के 10,363 लोग, उत्तर प्रदेश के 8,964 लोग, पंजाब के 7,278 लोग और आंध्र प्रदेश के 7,262 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...