back to top

उत्तर प्रदेश में 121 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 121 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 17 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। वहीं तबलीगी जमात मामले से संबंधित 429 लोगों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “आज तक की स्थिति यह है कि कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 121 मामले सामने आए हैं। इनमें से 17 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर वापस लौट चुके हैं।” प्रसाद ने कहा, “तबलीगी जमात के बहुत सारे लोगों को पृथक रखा गया है। उनमें से 429 लोगों के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशालाओं में भेज दिया गया है। अन्य के नमूने लिए जा रहे हैं।”

उन्होंने बताया, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि इस बीमारी के लिए लॉकडाउन से बेहतर कोई विकल्प नहीं था और अब जो समय है, हम क्रिटिकल स्टेज (संवेदनशील मोड़ पर) पर हैं।

प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सलाह दी है कि अगर आप मास्क लगाते हैं तो दूसरों को संक्रमित नहीं करेंगे और खुद भी संक्रमित नहीं होंगे। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष तौर पर कहा कि बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाए। खास करके वृद्घाश्रमों पर। वहां चिकित्सा और साफ-सफाई का पुख्ता इंतजाम हो ताकि संक्रमण की गुंजाइश ना रहे।

प्रमुख सचिव ने बताया, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि जितने भी लोग सीधे तौर पर कोरोना वायरस संक्रमण से लडऩे में हमारी मदद कर रहे हैं, उनको, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम, नर्सों और आशा को प्रशिक्षण दिया जाए। इन सब के द्वारा घर-घर जानकारी पहुंचाई जाए कि कैसे इस संक्रमण से बचाव करना है।

उन्होंने कहा, संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा तरीका है …. सावधान रहना। सावधान रहकर, हाथ धो कर और सामाजिक मेलजोल में कमी करके हम इसका मुकाबला कर सकते हैं। प्रसाद ने कहा कि हम लोगों को उनके घरों तक सीमित रख रहे हैं और इससे संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, तीन-चार दिन पहले तक एक दिन में 19-20 मरीज सामने आ रहे थे, लेकिन कल से आज तक केवल आठ मामले आए हैं। कल भी केवल 12 मामले आए थे। प्रसाद ने कहा, जनता का अपार सहयोग मिल रहा है। केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी इसमें जोर-शोर से लगे हुए हैं। चाहे वह लॉकडाउन को सफल बनाना हो, या फिर सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाकर रखना।

उन्होंने कहा कि संदिग्धों को पृथक करके उनकी जांच हो और उसके बाद अगर जरूरत पड़े तो उनका उपचार हो, इसमें पूरे प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है और उसी का नतीजा है कि अभी तक सिर्फ 16 जिले ही प्रभावित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...