back to top

यूपी में फिर मिले कोविड-19 के 1196 नये मरीज, 18 और लोगों की मौत

  • अब तक मिले कुल संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार के पार, 845 की गयी जान
  • लखनऊ में 90 नये मामले, एक की मौत
  • गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 165 की रिपोर्ट पॉजिटिव, जीबी नगर में 81

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर बदस्तूर जारी है। बुधवार को प्रदेश में एक बार फिर 1196 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद अब तक कुल मिले संक्रमितों की संख्या भी 31000 पार कर गयी है। प्रदेश में अब तक मिले संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 31,209 हो गयी है। प्रदेश में महामारी से 18 और लोगों की मौत हो गयी है। महामारी से प्रदेश में अब तक 845 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को सबसे ज्यादा 6 मरीजों की मौत कानपुर नगर में हुई हैं।

इसके अलावा मथुरा, झांसी में 2-2, मेरठ, हापुड़, संभल, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और फरुर्खाबाद में महामारी से 1-1 लोगों से जान चली गयी है। बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी लखनऊ में संक्रमण की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। लखनऊ में बुधवार को एक बार फिर 90 नये मामले मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि सिविल हॉस्पिटल में सोमवार देर रात डालीगंज निवासी एक महिला की मौत हो गई थी।

गाजियाबाद में संक्रमण के 165 नये मामले

कोरोना संदिग्ध मानते हुए महिला की जांच कराई गई थी और मंगलवार देर रात उसकी रिपोर्ट आई जिससे पता लगा की महिला कोरोना से ग्रसित थी। प्रदेश सरकार के लिए नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) क्षेत्र में आने वाले जिले गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर लगातार सरदर्द बने हुए हैं। जहां गाजियाबाद में संक्रमण के 165 नये मामले सामने आये हैं, वहीँ गौतम बुद्ध नगर में भी 81 पॉजिटिव मिले हैं। मेरठ में भी 76 और लोग संक्रमित मिले हैं। लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में 67 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

कानपुर नगर में 57, झांसी में 50, मिजार्पुर में 36 पॉजिटिव

इनमे जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त लेखाधिकारी और अहमदपुर टोल प्लाजा के 31 कर्मचारी शामिल हैं। प्रदेश के प्रमुख जिलों में कानपुर नगर में 57, झांसी में 50, मिजार्पुर में 36, बुलंदशहर में 33, बरेली में 30, फतेहपुर में 27, हापुड़ में 26, आगरा, बागपत में 25-25, बलिया में 22, अलीगढ, आजमगढ़ में 19-19, मथुरा, गोरखपुर, देवरिया, उन्नाव में 18-18 और संत कबीर नगर में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

प्रदेश में 9,980 कोरोना के मामले एक्टिव

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 9,980 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 20,331 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंगलवार को 30,000 सैंपल प्रतिदिन जांच के लक्ष्य को पार करते हुए 34,085 सैंपल की जांच की गयी, जो अब तक सबसे ज्यादा है। इस तरह प्रदेश ने कोविड-19 की जांच में 10 लाख का आकड़ा पार कर करते हुए अब तक कुल 10,03,280 सैंपल्स की जांच की गयी है।

प्रदेश कोरोना टेस्ट में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

इससे प्रदेश कोरोना टेस्ट में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। पूल टेस्ट के तहत कुल 2228 पूल की जांच की गयी, जिसमें 1914 पूल 5-5 सैंपल के और 314 पूल 10-10 सैंपल की जांच की गयी। प्रसाद ने बताया कि ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 1,61,819 सर्विलांस टीम द्वारा 1,17,75,856 घरों के 6,01,17,946 से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रदेश के सभी 75 जिलों में चल रहा डोर-टू-डोर अभियान

उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा लगातार फोन किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 02 से 12 जुलाई तक मेरठ मण्डल में व 05 से 15 जुलाई तक बाकी के 17 मण्डलों में शुरू किये गये सविंर्लास अभियान के तहत सविंर्लांस की टीम डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क कर उनमें सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि लक्षणों के साथ-साथ को-मोर्बिडीटी के बारे में जानकारी प्राप्त कर नोट की जा रही हैं। मौजूदा समय में यह कार्य प्रदेश के सभी 75 जिलों में चल रहा है।

प्रदेश में विभिन्न विभागों द्वारा 34,314 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित

अब तक सर्विलांस टीम द्वारा 84,12,327 घरों का सर्विलांस करते हुए 4,29,51,706 लोगों से बातचीत कर लक्षणात्मक आधार पर उनका चिन्हांकन किया गया है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न विभागों द्वारा 34,314 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जा चुके है। इन कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से 14,647 लक्षणात्मक लोगों का चिन्हाकंन किया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...