back to top

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,831 नए मामले, 84 और मरीजों की मौत

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,831 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,38,194 हो गई है जबकि इस महीने चौथी बार एक दिन में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की तादाद 100 से कम रही है।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 84 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,080 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,05,34,505 हो गई है, जिसके साथ ही संक्रमण से उबरने की दर 97.20 तक पहुंच गई है जबकि कोविड-19 मृत्युदर फिलहाल 1.43 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या दो लाख से कम है।

आंकड़ों में बताया गया है कि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,48,609 है, जो अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 1.37 प्रतिशत है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 23 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार सात फरवरी तक कुल 20,19,00,614 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। रविवार को 5,32,236 नमूनों की जांच की गई। देश में एक दिन में कोविड-19 से मौत के 84 मामले सामने आए हैं, जिनमें से महाराष्ट्र से 30, केरल से 19, छत्तीसगढ़ से छह, पश्चिम बंगाल से पांच, उत्तराखंड से चार, कर्नाटक से तीन, दिल्ली, गोवा, हरियाणा और पंजाब से सामने आए दो-दो मामले शामिल हैं।

भारत में कोविड-19 से अब तक कुल 1,55,080 रोगियों की जान चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 51,310, तमिलनाडु में 12,383, कर्नाटक में 12,236, दिल्ली में 10,879, पश्चिम बंगाल में 10,207, उत्तर प्रदेश में 8,687 और आंध्र प्रदेश में 7,159 रोगियों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में रोगी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...