back to top

भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले, कुल संख्या 1,08,14,304 हुई

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले सामने आने से शनिवार को देशभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए, जबकि 1,05,10,796 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.19 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,590 है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है। सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आँकड़े के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए।

देश में 24 घंटे की अवधि में इस बीमारी के कारण 95 लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई। देश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, शुक्रवार को 7,40,794 नमूनों की जांच होने के साथ ही देश में पांच फरवरी तक कुल 20,06,72,589 नमूनों की जांच हो चुकी है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे, जबकि संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के आँकड़े को पार कर गए थे। यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आँकड़े को पार कर गए थे। देश में 95 संक्रमितों की मौत हुई जिनमें 40 महाराष्ट्र में और 19 केरल में हुई हैं।

देश में अब तक कुल 1,54,918 लोगों की मौत हुई जिनमें से 51,255 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है, जबकि तमिलनाडु में 12,379, कर्नाटक में 12,230, दिल्ली में 10,873, पश्चिम बंगाल में 10,201, उत्तर प्रदेश में 8,682, आंध्र प्रदेश में 7,158, पंजाब में 5,635 और गुजरात में 4,393 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आँकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आँकड़ों के साथ किया रहा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...