back to top

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में 11 व्यक्तियों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

धारवाड़ (कर्नाटक)। कर्नाटक के धारवाड़ शहर के बाहरी इलाके में इटिगट्टी चौराहे के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में नौ महिलाओं सहित 11 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

धारवाड़ (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक पी कृष्णकांत ने बताया कि इनमें से अधिकतर व्यक्ति दावनगेरे जिला मुख्यालय नगर के थे और वे गोवा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ए व्यक्ति जिस मिनी-बस में यात्रा कर रहे थे, उसकी टक्कर एक टिपर ट्रक से हो गई। कृष्णकांत ने कहा, चालक सहित 11 व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से कम से कम तीन की हालत गंभीर बताई गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री का एक शोक संदेश ट्वीट किया जिसमें कहा गया है, कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...