back to top

यूपी में कोरोना से संक्रमित 11 और लोगों की मौत, 815 नए मरीज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 11 और लोगों की मौत हो गई जबकि 815 नए मरीजों में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 11 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8452 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 815 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस वक्त उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 11787 है। प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 147401 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक दो करोड़ 48 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आगामी 11 जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों में टीकाकरण का विस्तृत पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सभी जिलों में प्रथम चरण के टीकाकरण में जितने भी केंद्रों पर टीकाकरण होना है और जितने भी सत्र होने हैं, उन सभी का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि लगभग 1500 स्थानों पर करीब 3000 सत्रों के लिए टीमें जमा होंगी। इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी समझ चुके हैं और जब टीका लगाने का काम शुरू होगा तो कैसे सब कुछ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 10 तारीख को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले शुरू होंगे।

सभी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले लगाए जाएंगे। इनमें कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा प्रसाद ने बताया कि आगामी 17 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा जिसमें पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...