back to top

तीन दिवसीय नाट्य समारोह का समापन, छह विभूतियों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। महावीर सभागार महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय जानकीपुरम, लखनऊ में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय नाट्य समारोह का समापन 17 अक्टूबर को हुआ। अंतिम दिन सांस्कृतिक संस्था ‘संस्कृति कारवाँ’ द्वारा नाटक किस्सा मौजपुर का का मंचन किया गया, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को हास्य के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। जयवर्धन रचित और अविनाश कुमार द्वारा निर्देशित इस नाटक ने दर्शकों को नारी के महत्व, शिक्षा और नशा विरोध पर जागरूक किया।

नाटक में जूही कुमारी, अनामिका रावत, दीना भारती सहित कई कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोहा। समारोह का शुभारंभ पदम कांत शर्मा, अवधेश कुमार सिंह और गिरीश चंद्र मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कला, नाट्य, साहित्य, संगीत, पत्रकारिता व समाज सेवा क्षेत्र की छह विभूतियों विनीत पांडे, चन्द्रभाष सिंह, अशोक कुमार, उर्मिला पांडे, पदम कांत शर्मा और धर्मेंद्र सिंह को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, सभी कलाकारों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...