back to top

यूपी में कोरोना के 1,044 नये मामले, 18 और की मौत

  • लखनऊ में 194 मिले संक्रमित, एक की गयी जान
  • ब्रिटेन के लौटे 10 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोज़ मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों में अब लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को प्रदेश में संक्रमण के 1044 नये मामले सामने आये, जबकि 18 और की मौत हो गयी। इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी 194 लोग पॉजिटिव मिले हैं और एक मरीज़ की जान चली गयी।

दूसरी तरफ ब्रिटेन से लौटे अब तक 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमे से मेरठ में 4, नोएडा में 3, गाजियाबाद में 2 और बरेली में एक मरीज मिला संक्रमित मिला है। मरीजों के संपर्क में आये लोगों को आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही सभी मरीजों के जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली लैब भेजा गया।

प्रदेश में लखनऊ को छोड़ कर अन्य जिलों में स्थिति अब लगभग नियंत्रण में आ गयी है। इसको ऐसे समझा जा सकता है कि प्रदेश के 75 जिलों में से लगभग 48 में इस समय संक्रमण के 10 या उससे कम मामले हैं। बल्कि कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, मऊ और आंबेडकर नगर में मंगलवार को संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला। वैसे प्रदेश में अब तक कोविड के कुल 5,84,886 केसेस मिल चुके हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 8,340 हो गया है। लखनऊ के अलावा मरने वालों में प्रयागराज, वाराणसी के 2-2, कानपुर नगर, ग़ाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गोरखपुर, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, प्रतापगढ़, रायबरेली, ग़ाज़ीपुर, चंदौली, उन्नाव और बांदा के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...