back to top

सिर पर कलश लेकर निकली 1001 महिलाएं

भक्तिरस से सराबोर हुए भक्त

लखनऊ। भागवत कथा से पूर्व सोमवार सुबह चिनहट बाजार छोहरिया माता के जयकारों से गूंज उठा। पीले परिधानों में सजीधजी 1001 महिलाएं जब सिर पर पावन कलश लेकर निकलीं तो चिनहट बस्ती भक्ति रस से सराबोर हो गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। एक कदम सनातन की ओर के उद्देश्य से श्री छोहरिया माता मंदिर के महंत लल्ला बाबा के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ हुई। यात्रा के आगे गाजे-बाजे के साथ भगवा व तिरंगा झंडा लिए लोग नाचते-गाते चल रहे थे। मध्य में रथ पर भगवान राम, मां सीता, लक्ष्मण जी व हनुमान जी विराजमान थे। इसके पीछे पीत परिधानों में 1001 महिलाएं माता के जयकारे लगाते चल रही थी। यात्रा चिनहट बाजार, मटियारी चौराहा होते हुए सर्विस लेन से चिनहट तिराहा, बाजार से चलते हुए एल्डिको चौराहे से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। यहां पर कलशों को स्थापित किया। महंत लल्ला बाबा ने बताया कि नौ नवम्बर तक हर रोज शाम छह बजे अयोध्या जी से आए संत कथा व्यास रजनीशाचार्य जी महाराज भागवत कथा सुनाएंगे। वहीं सुबह यज्ञ होगा। 10 नवम्बर को यज्ञ की पूणार्हुती व महाप्रसाद का वितरण होगा। यात्रा में विधायक योगेश शुक्ला, दुर्गेश प्रजापति, शैलेन्द्र पांडेय, विनोद तिवारी, नीरज गुप्ता, शशिप्रकाश शुक्ला, विवेकानंद श्रीवास्तव समेत सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और भक्त शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली जारी रखते हुए अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये (करीब 6.5 अरब डॉलर) की...

हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री अप्रैल में 17 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की अप्रैल में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 51,902 इकाई हो गई। कंपनी ने...

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए जारी 16.78...