back to top

दिल्ली के आईटीओ पर आए 10,000 किसान, छह बसों, पांच पुलिस वाहनों को पहुंचाया नुकसान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान आईटीओ पर हिंसा में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की छह बसों और पुलिस के पांच वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई। घटना के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में यह कहा गया है। प्राथमिकी में दावा किया गया है कि इलाके में 600 ट्रैक्टरों के जरिए 10,000 से ज्यादा किसानों के दाखिल होने के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और लोहे के 70 अवरोधकों को तोड़ दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने तिलक ब्रिज से लुटियन दिल्ली में दाखिल होने का प्रयास किया जबकि इंद्रप्रस्थ इस्टेट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर परेड आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के मुताबिक, किसानों ने बैरिकेड तोड़ डाले और आईटीओ में ट्रैक्टरों से डीटीसी की बसों को टक्कर मारी और पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास किया। प्राथमिकी में कहा गया है, पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वे लुटियन क्षेत्र में जाने के लिए अड़े रहे।

उन्होंने मीडियाकर्मियों के वाहनों और उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया। किसानों की मांगों को रेखांकित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर मंगलवार को निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के कारण अराजक दृश्य पैदा हो गए। बड़ी संख्या में उग्र प्रदर्शनकारी बैरियर तोड़ते हुए लालकिला पहुंच गए और उसकी प्राचीर पर एक स्तंभ पर धार्मिक झंडा लगा दिया। इस दौरान आईटीओ एक संघर्ष क्षेत्र की तरह दिख रहा था जहां गुस्साए प्रदर्शनकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करते दिखे। सड़कों पर ईंट और पत्थर बिखरे पड़े थे।

पुलिस ने प्राथमिकी में कहा है, पुलिसकर्मी रामचरण अग्रवाल चौक, आईटीओ पर तैनात थे। दोपहर 12 बजे सराय काले खां की तरफ से एमजीएम मार्ग पर 500 से 600 ट्रैक्टरों पर सवार होकर 9,000 से 10,000 प्रदर्शनकारी आईटीओ आ गए। प्राथमिकी में दावा किया गया कि रामचरण अग्रवाल चौक से डीडीयू मार्ग की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर ने आंध्र पब्लिक स्कूल के पास बैरिकेड को टक्कर मारी और यह ट्रैक्टर पलट गया। पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे ड्राइवर को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक दूसरे ट्रैक्टरों पर प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए और पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की।

प्राथमिकी के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारी ड्राइवर को आईटीओ चौक ले गए। बाद में वे ड्राइवर और उसके ट्रैक्टर को अपने साथ लेते गए। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के निवासी नवनीत सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने प्राथमिकी में कहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान डीटीसी की छह बसों, पुलिस के पांच वाहनों और लोहे के 70 अवरोधकों को नुकसान पहुंचाया गया। घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के मामले में अब तक 22 प्राथमिकियां दर्ज की है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हिंसा की घटनाओं में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की हिंसा में संलिप्त प्रदर्शनकारियों की पहचान के लिए कई वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्वाई की जाएगी। गणतंत्र दिवस के दिन हिंसा के बाद राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला और किसानों के प्रदर्शन स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...