back to top

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तीन बसों की आपस में हुई टक्कर से 10 श्रद्धालु घायल

जम्मू-श्रीनगर। नेशनल हाईवे से होकर अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया है। यहां कुलगाम के खुदवानी इलाके में अमरनाथ यात्रा के दौरान काफिले की तीन बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में दस से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। बालटाल की ओर जा रहे काफिले में शामिल तीन बसों की ताचलू क्रॉसिंग के पास आपस में टक्कर हो गई। वहीं हादसे के बाद घायल तीर्थयात्रियों को तुरंत पास के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।

बता दें कि इससे पहले भी 5 जुलाई को रामबन में अमरनाथ यात्रा के दौरान काफिले की तीन बसें आपस में टकराई थीं। इस हादसे में अमरनाथ जा रहे 36 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक रामबन जिले में तीन बसों की टक्कर में 36 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल हो गए। ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर चंद्रकूट के पास हुआ। एक बस के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ था।

दरअसल, दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रविवार को 7049 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 1423 महिलाओं, 31 बच्चों और 136 साधुओं व साध्वियों सहित तीर्थयात्री तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग काफिलों में अनंतनाग के नुनवान-पहलगाम और गांदरबल के बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने बताया कि 4158 तीर्थयात्री 148 वाहनों के काफिले में पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं, जबकि 138 वाहनों में सवार 2891 तीर्थयात्री बालटाल मार्ग पर बढ़ रहे हैं। अमरनाथ की 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा तीन जुलाई को दोनों मार्गों से शुरू हुई और यह नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। अब तक लगभग 1.83 लाख तीर्थयात्री इस मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...