back to top

दुनिया में कोरोना के 1.62 करोड़ केस, 99 लाख मरीज स्वस्थ

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 1 करोड़ 62 लाख 26 हजार 951 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 99 लाख 28 हजार 960 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 48 हजार 873 की मौत हो चुकी है।

ब्राजील में 24 घंटे में 51 हजार 147 से ज्यादा मामले आए और 1211 मौतें हुई हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब देश में 50 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं।

देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 23 लाख 96 हजार 434 हो गया और 86 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। श्रीलंका में संक्रमित होने के बाद सेल्फ क्वारैंटाइन हुए या क्वारैंटाइन किए गए लोगों को पहले वोटिंग करने का मौका मिलेगा।

वहीं, वियतनाम में शनिवार को तीन महीने के बाद पहला संक्रमित मिला। 57 साल के इस व्यक्ति को गुरुवार को देनांग शहर में बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं, इजराइल में संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार के पार हो गया। बढ़ते मामलों को लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों ने शनिवार को येरुशलम समेत देश के कई शहरों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग के साथ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नेतन्याहू कोरोना को रोकने में नाकाम हुए हैं। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के ट्रेड मिनिस्टर इब्राहिम पटेल संक्रमित पाए गए हैं। वे देश में संक्रमित होने वाले चौथे मंत्री हैं।

उधर, संक्रमण से प्रभावित लैटिन अमेरिकी देश मैक्सिको के एक स्टील प्लांट के 21 लोगों की मौत हो गई। स्टील वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अब तक यहां 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 43 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

वहीं, इटली में मास्क नहीं लगाने पर शनिवार को लोगों पर 1,150 अमेरिकी डॉलर (करीब 85 हजार रु.) का जुर्माना लगाया गया। उधर, चीन में 24 घंटे में संक्रमण के 46 नए मामले और 68 बिना लक्षण वाले मामले सामने आए हैं। चीन में अब तक 83 हजार 830 संक्रमित मिले हैं और 4634 मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...