back to top

सुप्रीम कोर्ट का फैसला सरकार की नाकामी पर मुहर: प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को उन्नाव मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज और सरकार की नाकामी पर एक मुहर है। प्रियंका ने गुरूवार को कही बात को दोहराते हुए ट्वीट किया, ‘अब जाकर भाजपा ने माना कि उन्होंने एक अपराधी को संरक्षण दे रखा था और उसे पार्टी से निष्कासित कर अपनी गलती को सुधारने के लिए कम से कम एक कदम उठाया। बेपनाह मुसीबतें झेल रही और दर्द से लड़ रही उन्नाव की बेटी को अब इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे तमाम कांग्रेस कार्यकतार्ओं और नागरिकजनों का धन्यवाद।’

 

प्रियंका ने गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट को सूबे में चल रहे जंगल राज का संज्ञान लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार प्रकट किया था। प्रियंका ने दुष्कर्म और पीड़िता की दुर्घटना के अभियुक्त भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बर्खास्तगी की खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया था, प्रदेश में चल रहे जंगल राज का संज्ञान लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार। उन्होंने कहा कि आखिरकार भाजपा सरकार ने मान लिया है कि उसने एक अपराधी को सशक्त बनाया और पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है। प्रियंका ने ट्वीट करके कहा, आखिरकार भाजपा ने माना की उसने एक अपराधी को सशक्त बनाया और अपने आप को सुधारते हुए एक नवयुवती, जिसने इतने कष्ट देखे, को न्याय दिलाने की दिशा में एक कदम बढ़या है।

 

इसके पहले बाराबंकी की एक घटना को भी टैग करते हुए एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, अगर कोई रसूख वाला-बड़ा इंसान कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ हमारी आवाज सुनी जाएगी क्या? ये बाराबंकी की छात्रा का बालिका जागरूकता रैली के दौरान उप्र सरकार से उठाया गया सवाल है। यही सवाल आज उप्र की हर महिला व बच्ची के मन में है। सेंगर को भाजपा से बर्खास्तगी से पहले कांग्रेस नेत्री ने पहले आरोप लगाया था उन्नाव बलात्कार मामला व पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के सरंक्षण के बिना संभव नहीं। उन्होंने कहा, अब परतें खुल रही हैं व भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है। कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे।

 

इसी बीच बसपा मुखिया मायावती ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, उन्नाव रेप पीड़िता व उसके परिवार की सत्ता शक्ति द्वारा जो दु:ख/व्यथा है वह अक्षम्य व सरकार को लज्जित करने वाला है जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती है। फिर भी मा. सुप्रीम कोर्ट ने जो हस्तक्षेप किया है वे उसके लिए बधाई के पात्र है। लेकिन दोषियों को सख्त सजा मिलने पर ही इंसाफ हो पाएगा।

 

उधर समाजवादी पार्टी ने इस मामले को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में धरना देने की घोषणा की है। सपा ने कहा कि सुप्रीम अदालत के आदेश के बाद उन्नाव की बेटी को राहत। अब यूपी पुलिस के कुछ अधिकारियों की काली करतूत होगी उजागर! बेटी के न्याय के लिए 9 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में धरना देंगे समाजवादी। सपा ने कहा कि सरकार बनाम नारी का नया आंदोलन जन्म ले चुका है।

RELATED ARTICLES

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...