back to top

सावन संकष्टी चतुर्थी आज, बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन का महीना और संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश और शिवजी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता है। इस बार अगस्त के महीने में पड़ने वाली सावन संकष्टी चतुर्थी कई मायनों में खास होने वाली है। दिक्र पंचांग के अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस योग में अगर सही विधि और सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा की जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी की शुरूआत 1 अगस्त से हो जाएगी। तिथि के आरंभ होने का समय रात में 11:07 बजे है। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 2 अगस्त को होगा। तिथि के समापन का समय 11:15 बजे है। ऐसे में उदयातिथि और चंद्रोदय के टाइम को ध्यान में रखते हुए सावन संकष्टी चतुर्थी 2 अगस्त को मनाई जाएगी।

संकष्टी चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त
अगर आप सावन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रख रहे हैं और भगवान गणेश जी की पूजा सही मुहूर्त में करना चाहते हैं तो सुबह 7:24 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक का समय सबसे शुभ होगा। इसके अलावा भी पूजा के कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। जो लोग बिजनेस में ग्रोथ चाहते हैं वो लोग सुबह 09:05 से 10:46 बजे तक पूजा करेंगे तो शुभ माना जाएगा। वहीं इस दिन अमृत मुहूर्त सुबह 10:46 से लेकर 12:27 बजे तक तक होगा सावन संकष्टी चतुर्थी की पूजा के लिए इसे सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा ब्रह्म और अभिजीत मुहूर्त में भी इस दिन पूजा कर सकते हैं।

2 अगस्त का चंद्रोदय समय
द्रिक पंचांग के हिसाब से इस दिन चंद्रोदय का समय थोड़ा लेट होगा। चांद रात में 9:24 के आसपास निकलेगा। मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी की पूजा और व्रत चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना पूरा ही नहीं होता है।

सावन संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि
इस दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहन लें। भगवान गणेश की पूजा और व्रत के लिए संकल्प लें। शाम में पूजा घर में चौकी पर लाल वस्त्र बिछा लें। यहां पर गणेश भगवान की मूर्ति या फिर तस्वीर की स्थापना करें। दीया और धूप जलाएं। गणेश जी को रोली-चंदन का तिलक करें। फूल अर्पित करें। मोदक या फिर लड्डू का भोग लगाएं। इस पूजा में दुर्वा अर्पित करना ना भूलें। पूजा के बाद आप संकष्टी चतुर्थी की कथा पढ़ लें और आरती करें। इसके बाद रात में जब चंद्रमा निकलें तो लोटे में जल लें। इसमें थोड़ा सा दूध, अक्षत और फूल मिलाएं। इससे चंद्रमा को अर्घ्य दें। प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलें और लोगों को भी दें।

RELATED ARTICLES

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

सावन माह आज से, शिवालयों में होगी भगवान भोले की पूजा

श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा सावन का शुभारंभ, मन्दिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गयालखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...