back to top

समय के साथ खुद को बदलने की जरूरत : रोहिणी हट्टंगडी

मुंबई। प्रख्यात अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगडी गुजराती वेब श्रृंखला षड्यंत्र से ओटीटी (इंटरनेट के जरिए सामग्री प्रसारित करने वाले) मंच पर पदार्पण कर रही हैं और इसके बारे में उनका मानना है कि उनके लिए सब कुछ समय के साथ खुद को बदलना और आगे बढ़ने जैसा है। उर्विश पारिख द्वारा निर्देशित राजनीतिक थ्रिलर की कहानी एक मुख्यमंत्री और उसके इर्द गिर्द चल रहे सत्ता के खेल को दिखाती है, जिसका किरदार क्यूँकि सास भी कभी बहू थी की में काम कर चुकी अदाकारा अपरा मेहता ने निभाया है।

 

थियेटर, फिल्मों और टेलीविजन की जगत में सबसे सम्मानित शख्सियतों में शामिल 70 वर्षीय हट्टंगडी ने कहा कि नए माध्यम में उनकी उम्र के कलाकारों को बेहतर और विविध भूमिकाएं मिल रही हैं। उन्होंने दिए एक साक्षात्कार में कहा, आपको हर समय सीखना पड़ता है, यह सिलिसला कभी नहीं रुकता। जैसे कि, गांधी फिल्म से पहले मेरे घर में एक साधारण टेलीफोन भी नहीं था। हट्टंगडी ने रिचर्ड एटेनबरो की फिल्म गांधी में कस्तूरबा का किरदार निभा कर वैश्विक स्तर पर प्रशंसा पाई थी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बाफ्टा से सम्मानित अभिनेत्री ने कहा, तब हमने एक टेलीफोन कनेक्शन लिया और फिर टीवी और मोबाइल फोन लिया। एक कलाकार के रूप में हमने रेडियो या थियेटर से शुरुआत की थी और टीवी फिल्म से होते हुए अब ओटीटी मंचों तक पहुंचे हैं, हमने यह बदलाव देखा है। इसलिए हमें सीखना और नई चीजों से साथ सामंजस्य बैठाना आना चाहिए, सब कुछ बेहद तेजी से बदल रहा है। अभिनय के क्षेत्र में ही, हम जीवनभर कुछ न कुछ सीखते रहते हैं।
हट्टंगडी ने सारांश , अर्थ , अग्निपथ , दामिनी और मुन्नाभाई एमबीबीएस में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है।

 

उन्होंने कहा कि सिनेमा और टेलीविजन में जहां स्थिरता है वहीं, डिजिटल माध्यम अपने आप में प्रयोगधर्मी मंच है। उन्होंने कहा, फिल्मों में मेरे लिए हमेशा मां की भूमिका रही है। निर्माता हमेशा फिल्मों में सावधानी बरतते हैं क्योंकि उन्हें निवेश किये गए पैसों की चिंता होती है, इसलिए वे वही बनाते हैं जो सफल हो सके। हट्टंगडी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि ओटीटी या वेब श्रृंखला में ऐसा डर होता है कि यह बॉक्स आॅफिस पर चलेगा कि नहीं। इसलिए वे प्रयोग कर पाते हैं। षड्यंत्र में हट्टंगडी ने व्हील चेयर पर बैठी वसंती का किरदार निभाया है जो कि एक मीडिया घराने की मालिक है और मुख्यमंत्री पन्नाबेन पटेल (मेहता) की बहन है। उन्होंने कहा कि लेखक बाबुल भवसार के कारण वह इस श्रृंखला में काम करने को तैयार हुई।

आवश्यक

RELATED ARTICLES

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...