back to top

प्रदेश में संक्रमण से कोई मौत नहीं, 33 नये केस

लखनऊ। सोमवार प्रदेश में बड़ी राहत भरी खबर लेकर आया। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई और सिर्फ 33 नये मामले सामने आये। राजधानी लखनऊ में भी सिर्फ दो संक्रमित मिले। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पूरी तौर पर नियंत्रण में है। ट्रिपल टी, टीकाकरण और सुनियोजित नीति के कारण 11 जिलों में आज कोरोना के एक भी एक्टिव केस की पुष्टि नहीं हुई जो प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है।

लगातार प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या कम हो रही है। प्रदेश में अब महज 857 सक्रिय केस ही दर्ज किये गये हैं। बता दें कि कोरोना के शुरूआती दिनों (18 अप्रैल 2020) में ये स्थिती थी। टेस्ट और टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है जिसके चलते प्रदेश रोज नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। रोजाना 2.5 लाख से 3 लाख टेस्ट करने वाला यूपी में अब तक 6,42,77,972 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में यूपी में 2, 27, 740 कोरोना सैंपल की जांच की गयी। इस दौरान प्रदेश का पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसद रहा। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसद है जो दूसरे प्रदेशों से काफी बेहतर है। अब तक 16.85 लाख से ज्यादा प्रदेशवासियों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

रविवार को प्रदेश के किसी भी जिले में दोहरे अंक में नये केस की पुष्टि नहीं हुई है। यूपी के 53 जिलों में संक्रमण के एक भी नये केस की पुष्टि नहीं हुई, जबकि 22 जिलों में इकाई अंक में संक्रमित मरीज पाये गये। अलीगढ़, बदायूं, बस्ती, बहराइच एटा, फतेहपुर, हमीरपुर, हाथरस, कसगंज, महोबा और श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद सोमवार को कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है।अब तक उत्तर प्रदेश में 4,47,13,000 से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसमें, केवल जुलाई में एक करोड़ 32 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी गयी हैं। प्रदेश के 3 करोड़ 74 लाख से ज्यादा लोगों को टीकाकरण की एक डोज दी जा चुकी है ये किसी एक राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक वैक्सीनेशन है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...