back to top

न्याय मांग रहीं बेटी को न्याय नहीं मिल रहा: अखिलेश यादव

  • ट्रामा पहुंचकर सपा अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की, जाना हाल

विशेष संवाददाता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बेटी न्याय के लिए पुलिस से मांग कर रही है किन्तु उसे न्याय नहीं मिल रहा है। उसके पिता की हत्या हो गई। भाजपा के नेताओं ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। अब उसकी चाची और मौसी की मौत हो गई जबकि रेप पीड़िता और उनका वकील जीवन में संघर्ष कर रहे हैं। उसकी जान बचेगी या नहीं यह पता नहीं है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को मेडिकल कालेज लखनऊ, ट्रामा सेंटर पहुंचकर सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल रेप पीड़िता के धरना दे रहे परिवारीजनों से मुलाकात की और डाक्टरों से भी उसकी स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी ली। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले दिन से पीड़िता और उसके परिवार के साथ है। हम लगातार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़े रहेंगे और सड़क से संसद तक यह लड़ाई लड़ी जाएगी। अखिलेश यादव के साथ नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी थे। अखिलेश यादव ने कहा कि यह घटना दु:खद है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतना कम है। बलात्कार पीड़िता की हत्या के प्रयास से देश-प्रदेश की हर एक मां, बहू, बेटी, बहन गहरे सदमें में हैं। महिलाओं में इस घटना को लेकर जो रोष-आक्रोश है वह दोहरे चरित्र वाली सत्ता को बहुत मंहगा पड़ेगा। यह घटना निहायत अमानवीयए शर्मनाक और निंदनीय है।

यादव ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहा कि परिवार की मांग है कि उनके चाचा को पैरोल पर छोड़ा जाए, उनका क्या गुनाह है? उन्होंने पीड़ित परिवार को नए राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से मिलाने का सुझाव दिया ताकि उसे न्याय मिल सके। उन्होंने कहा सरकार को सामने आना चाहिए और पीड़िता की मदद करनी चाहिए। मुख्यमंत्री भरोसे के लायक नहीं है। सरकार को सब कुछ पता है। भाजपा को भूलना नहीं चाहिए कि उत्तर प्रदेश से ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री है। घटना के दिन केन्द्रीय गृहमंत्री भी लखनऊ में थे। सरकार भाजपा की है इसलिए जिम्मेदारी सरकार की है कि वह न्याय करें। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके विधायक पर उंगली उठी है। सरकार बहाना न बनाए। सामने आये और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। यूपी में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। उत्तर प्रदेश की जेलों में हत्या हो रही है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस सरकार की भाषा बोल रही है। भाजपा कुछ भी करा सकती है। महिला अस्मिता की बात करने वाली भाजपा खामोश क्यों है?

 

यादव ने कहा कि उच्च न्यायालय के वर्तमान जज के अंतर्गत इस पूरे काण्ड की जांच होनी चाहिए। भाजपा विधायक को राज्य के बाहर जेल में भेजा जाना चाहिए। रेप पीड़िता को सरकार एक करोड़ रूपए की मदद दे। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में 1090, यूपी डायल 100, पुलिस मुख्यालय आदि की व्यवस्था इसलिए की गई थी कि अपराध नियंत्रण हो। भाजपा संवेदन शून्य है। पुलिस को तो निष्पक्ष होना चाहिए। अखिलेश यादव ने रेप पीड़िता के परिवार को पार्टी फण्ड से 10 लाख रूपए और घायल वकील के परिवार को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की। समाजवादी महिलासभा की अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी के साथ डॉ. मधु गुप्ता, सुश्री जूही सिंह एवं नाहिद लारी खान ने मेडिकल कालेज जाकर यह धनराशि पीड़िता के परिजनों को प्रदान की।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...