back to top

गोदावरी में जलस्तर बढऩे के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमों की तैनाती

अमरावती: आंध्र प्रदेश के गोदावरी नदी में जल स्तर बढऩे के बाद पूर्वी गोदावरी और पश्चिमी गोदावरी जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों की शनिवार को तैनाती की गई। पड़ोसी तेलंगाना राज्य स्थित भद्राचलम से ज्यादा मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण दोनों जिलों के 60 से अधिक गांव जलमग्न हो गए। बांध में पानी का स्तर दोपहर तक 45 फुट पहुंच गया था। पश्चिमी गोदावरी जिले के पोलावरम क्षेत्र और पूर्वी गोदावरी में देवीपटनम मंडल के दसियों गांव से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इन दो जिलों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के 120-120 कर्मियों की दो टीमों को तैनात किया गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन अधिकरण (एसडीएमए) के मुताबिक 124 कर्मियों के साथ एसटीआरएफ की तीन टीमों को पूर्वी गोदावरी और 34 कर्मियों वाली एक टीम पश्चिमी गोदावरी में तैनात की गई है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अग्निशमन सेवाओं के कर्मियों की भी मदद ली जा रही है। अधिकारी प्रभावित गांवों में नौकाओं के जरिए भोजन एवं अन्य जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति कर रहे हैं। गोदावरी में 10 लाख क्यूसेक बाढ़ का पानी छोड़े जाने के बाद इन जिलों में हाई अलर्ट और पहला चेतावनी संकेत जारी कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...