back to top

शहादत पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को 25 लाख की सहायता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जनपद मथुरा निवासी सेना के शहीद जवान रामवीर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने जवान कि शहादत को शत-शत नमन करते हुए शहीद के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

 

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृति में इनके गृह जनपद में एक सड़क का नामकरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इस वीर सपूत का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा प्रदेश व पूरा देश भारत माता के वीर सपूतों के परिजनों के साथ खड़ा है।

 

मथुरा के कोसीकलां से छह किलोमीटर दूर स्थित गांव हुलवाना का युवक रामवीर जाट रेजीमेंट में तैनात था। गुरूवार रात जम्मू- कश्मीर के शोपियां में सेना एवं आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में रामवीर भी शामिल था। मुठभेड़ के दौरान जवान रामवीर आतंकियों से लोहा लेते हुए घायल हो गऐ थे। उपचार के दौरान वे शहीद हो गए। शुक्रवार की सुबह परिजनों को रामवीर की शहादत की सूचना मिली। जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया।

 

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...