back to top

भाजपा अपने दम पर 301 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी: हुसैन

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि पार्टी अपने दम पर 301 लोकसभा सीट जीतेगी जबकि बिहार में राजग 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार देश भर में चल रही मोदी लहर और पूरे विपक्ष के खिलाफ चल रही हवा के कारण भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कहा कि देश भर में मोदी लहर चल रही है, रविवार को यहां लोग उसी मोदी लहर पर सवार होकर और पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए वोट करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 2014 में लोगों ने मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रदर्शन और संप्रग के मनमोहन सिंह के विकल्प के तौर पर वोट दिया था। 2014 में मोदी ने लोगों से 272 से अधिक सीट देने के लिए कहा था लेकिन लोगों ने उन्हें 283 सीट दिए।

हुसैन ने कहा, लेकिन इस बार भाजपा अपने दम पर 301 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बिहार में हम (राजग) काफी अच्छी स्थिति में हैं और 40 में से हम 39 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे क्योंकि जद यू की मौजूदगी के कारण भाजपा नीत गठबंधन राज्य में काफी मजबूत स्थिति में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर  द टाइम  पत्रिका की हालिया कवर स्टोरी को खारिज करते हुए भाजपा नेता ने कहा,   यह देश का अपमान है क्योंकि यह प्रधानमंत्री के खिलाफ लिखा गया है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...