back to top

सात्विक और चिराग जीत के बावजूद नॉकआउट से बाहर

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेडी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने गल्तियों से उबरकर मंगलवार को यहां तोक्यो ओलंपिक के बैडमिंटन पुरुष युगल ग्रुप ए के अपने तीसरे मैच में बेन लेन और सीन वेंडी की ब्रिटेन की जोड़ी को सीधे गेम में हराया लेकिन इसके बावजूद नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रही।

 

सात्विक और चिराग की दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी ने मुसाशिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्लाजा में लेन और वेंडी की दुनिया की 18वें नंबर की जोड़ी को 44 मिनट चले मुकाबले में 21-17, 21-19 से हराकर ग्रुप में दूसरी जीत दर्ज की। चीनी ताइपे की यैंग ली और ची लिन वैंग की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने हालांकि मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को 21-18, 15-21, 21-17 से हरा दिया जिससे सात्विक और चिराग टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

 

भारत, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे तीनों जोडयों ने दो-दो जीत दर्ज की थी लेकिन चीनी ताइपे और इंडोनेशिया की जोडयां ग्रुप चरण में गेम जीतने और हारने के बीच बेहतर अंतर के कारण शीर्ष दो स्थान पर रहते हुए नॉकआउट में पहुंचने में सफल रही। इंडोनेशिया की जोड़ी का गेम अंतर प्लस तीन, चीनी ताइपे का प्लस दो और भारत का प्लस एक रहा। सात्विक और चिराग ने अपने पहले मैच में ली और वैंग को तीन गेम में हराकर उलटफेर किया था लेकिन भारतीय जोड़ी को दूसरे मैच में गिडियोन और सुकामुल्जो के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त झेलनी पड़ी।

 

सात्विक और चिराग तथा लेन और वेंडी के बीच हुए मुकाबले में दोनों ही जोडयों ने काफी सहज गल्तियां की। भारतीय जोड़ी हालांकि अंत में गल्तियों पर अंकुश लगाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। सात्विक और चिराग ने अपनी सर्विस पर गलती करके काफी अंक गंवाए लेकिन इसकी भरपाई उन्होंने रैलियों में बेहतर प्रदर्शन करके की। लेन और वेंडी की जोड़ी ने काफी शॉट नेट पर और बाहर मारे जिसका फायदा भारतीय जोड़ी को मिला।

 

सात्विक और चिराग ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत की और ब्रिटेन की जोड़ी की गल्तियां का फायदा उठाकर 5-3 की बढ़त बनाई। भारतीय जोड़ी ने पहले ब्रेक से पूर्व सर्विस पर दो फाउल किए जबकि कुछ सहज गलतियां की। ब्रिटेन की जोड़ी ने लगातार पांच अंक के साथ 9-8 की बढ़त बनाई। भारतीय जोड़ी ने खेल दोबारा शुरू होने पर वापसी की और 16-12 की बढ़त बनाई। सात्विक ने शानदार स्मैश के साथ स्कोर 18-15 किया। सात्विक और चिराग को 20-17 के स्कोर पर तीन ब्रेक प्वाइंट मिले और लेन के बाहर शॉट मारने के साथ भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-17 से जीत लिया।

 

दूसरे गेम में भी सात्विक और चिराग ने बेहतर शुरुआत करते हुए 6-3 की बढ़त बनाई लेकिन अपनी सर्विस पर गल्तियां भी की जिसका फायदा उठाकर ब्रिटेन की जोड़ी 7-7 से स्कोर बराबर करने में सफल रही। सात्विक और चिराग ने अहम लम्हों पर बेहतर खेल दिखाते हुए ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बनाई। लेन और वेंडी ने लगातार शॉट बाहर और नेट पर मारे जिससे भारतीय जोड़ी 13-10 से आगे हो गई।

 

भारतीय जोड़ी की गल्तियों का फायदा उठाकर लेन और वेंडी स्कोर 15-16 करने में सफल रहे। सात्विक ने एक बार फिर सर्विस पर फाउल किया लेकिन भारतीय जोड़ी स्कोर 18-16 करने में सफल रही। सात्विक और चिराग की लगातार तीन गल्तियों का फायदा उठाकर लेन और वेंडी ने 19-18 की बढ़त बनाई। ब्रिटेन की जोड़ी ने हालांकि इसके बाद लगातार तीन शॉट नेट पर मारकर गेम और मैच भारतीय जोड़ी की झोली में डाल दिया।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...