back to top

वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर यूट्यूब ब्लॉगर कार्ल राइस को काली सूची में डाला गया : केंद्र

नयी दिल्ली। केंद्र ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि यूट्यूब ब्लॉगर कार्ल रॉक (कार्ल एडवर्ड राइस) को वीजा नियमों का उल्लंघन करने की वजह से काली सूची में डाला गया है और वह अपने जीवनसाथी वीजा पर कारोबार कर रहे थे। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ के समक्ष केंद्र का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अनुराग आहलूवालिया ने कहा, उन्हें वीजा नियमों का उल्लंघन करने की वजह से काली सूची में डाला गया है। हमें स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति दें। वह जीवनसाथी वीजा पर कारोबार कर रहे थे।

 

अदालत ब्लॉगर की पत्नी मनीषा मलिक की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में उन्होंने पति को वीजा देने से इनका करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देते हुए इसे मनमाना और अतार्किक करार दिया है। अदालत ने कहा कि वीजा देना केंद्र का विशेषाधिकार है लेकिन यह तार्किक होना चाहिए और संबंधित पक्ष को इससे अवगत कराया जाना चाहिए। केंद्र को नोटिस जारी करते हुए अदालत ने कहा, आप इसे न्यायोचित ठहरा सकते हैं लेकिन उन्हें भी जानकारी होनी चाहिए। वीजा जारी करना सरकार का विशेषाधिकार है लेकिन वह न्यायोचित होना चाहिए। इसके साथ ही अदालत ने केंद्र को तीन सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया।

 

न्यायमूर्ति पल्ली ने कहा कि अगर कोई गोपनीय सूचना है तो केंद्र सीलबंद लिफाफे में अदालत को इससे अवगत कराने को स्वतंत्र है। मलिक के वकील फुजैल अहमद अय्यूबी ने अदालत को सूचित किया कि उनके मुवक्किल को सरकार की ओर से वीजा रद्द करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और पिछले साल अक्टूबर में भारत से जाने के बाद उनके वीजा पर रद्द की मुहर बिना किसी प्रतिकूल टिप्पणी की लगा दी गई। अय्यूबी ने मुवक्किल की ओर से बताया, मैंने वीजा अवधि बढ़ाने को कहा लेकिन इसके बजाय उन्होंने मुझे निकास पत्र (एग्जिट परमिट) दे दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

 

 

 

मलिक की याचिका के मुताबिक उनके पति कार्ल एडवर्ड राइस भारत के विभिन्न हिस्सों में जाते हैं और खूबसूरती को कैमरे में कैद करते हैं जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि दोनों ने 2019 में शादी की और तब से वे दिल्ली में रहते हैं। राइस पिछले साल 10 अक्टूबर से ही न्यूजीलैंड से भारत नहीं आ पा रहे हैं। याचिका में कहा गया, याचिकाकर्ता के पति कार्ल एडवर्ड राइस के पास न्यूजीलैंड और नीदरलैंड की दोहरी नागरिकता है और वह 2013 से ही भारत आ रहे हैं और देश के कानून और वीजा शर्तों का कड़ाई से अनुपालन करते हैं।

 

RELATED ARTICLES

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

सीएम योगी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया उद्घाटन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया और 'आम महोत्सव 2026'...

यह केवल कलयुग नहीं, छलयुग है, इस धोखे के दौर में सतर्क रहें : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

राममंदिर दान चोरी का मामला: SIT मंदिर ट्रस्ट के पिछले 5 साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर में दान...

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत,18 किमी लंबा रोड शो शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...