back to top

रीता बहुगुणा का घर जलाने के आरोपी बबलू भाजपा में शामिल

जोशी ने जतायी आपत्ति, की सदस्यता भंग करने की मांग

लखनऊ। फैजाबाद की बीकापुर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू ने बुधवार को भारतीय जनता भाजपा की सदस्यता ले ली। जितेंद्र सिंह बबलू का भाजपा में आना इसलिए चर्चा में है क्योंकि वह रीता बहुगुणा जोशी के घर जलाने वाले कांड में आरोपी हैं। दरअसल, वह 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रीता बहुगुणा जोशी की तरफ से तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित तौर पर की गयी एक अभद्र टिप्पणी के बाद उनके घर को जलाये जाने की कोशिश की गयी थी, जिसका आरोप बसपा विधायक बब्लू सिंह पर लगा था। इलाहाबाद से भाजपा की सांसद रीता जोशी ने जितेंद्र सिंह बबलू के भाजपा में शामिल होने पर आपत्ति जताते हुए उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की है।

 

15 जुलाई 2009 को रीता बहुगुणा जोशी के घर को जलाये जाने के मामले में जितेंद्र सिंह पर हुसैनगंज थाने में एक एफआईआर भी दर्ज हुई थी। जांच में उनका नाम सामने आने के बाद बबलू की गिरफ्तारी भी हुई थी। इससे पहले बसपा सरकार में जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू को वाई श्रेणी की सुरक्षा भी दी गयी थी। अयोध्या के रहने वाले जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू 2007 में विधायक बने। बाद में बसपा से निकाले जाने बाद वह पीस पार्टी में शामिल हो गये थे। इधर कुछ महीनों से वह लगातार भाजपा में संपर्क बनाये हुए थे, लेकिन पार्टी तय नहीं कर पा रही थी कि इन्हें शामिल किया जाये या नहीं। वहीं बुधवार को अचानक एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में पार्टी में उनको शामिल कर लिया गया।

 

रीता जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2009 में जब लखनऊ में उनका घर जलाया गया था तो जितेंद्र सिंह बबलू ने उसकी अगुवाई की थी, जांच में वे दोषी पाये गये थे और उनके ऊपर आरोप फ्रेम भी किये गये थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि उन्होंने (बबलू सिंह) ने पार्टी को गफलत में रखा। इन्होने सच्चाई नहीं बतायी और पार्टी ज्वाइन कर ली। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष को यह जानकारी नहीं रही होगी की इनकी एक आपराधिक पृष्ठभूमि है, खासतौर से मेरा घर जलाने में आरोपित हैं। इस संदर्भ में मैं प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करूंगी की और अपील करूंगी की वे इनकी सदस्यता को भंग करें, समाप्त करें।’

 

पूर्व विधायक बबलू सिंह के अलावा लालगंज आजमगढ से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर, सेवानिवृत्त पूर्व एयर कमोडोर श्याम शंकर तिवारी, बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर मनोज शर्मा, और रायबरेली से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रवेश सिंह भाजपा में शामिल हो गये।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

मोहर्रम: बाजारों में रौनक, चांदी की जरी बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत को याद करने के लिए अजादार अपने घरों में अजाखानों को सजाने में व्यस्त...

यूपीएसएनए में संगीत दिवस पर गूंजे राम भजन

-राहुल अवस्थी ने राम चरण सुखदाई एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा भजन सुनायाबड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास...

भातखण्डे : प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान

भातखण्डे में विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस का आयोजनलखनऊ। आज रविवार को विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर...

500 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया सामूहिक योग

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान में पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने किया योगलखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-यू, अलीगंज में उत्तर...

पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

गौ घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्नलखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश एवं जिला गंगा समिति, लखनऊ द्वारा...

फिल्म ‘बंदर’ को बॉबी देयोल ने अपने अभिनय से बनाया खास

फिल्म में गिनती के गाने हैं, ये गाने भी आपको पसंद आनेवाले हैंलखनऊ। अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।...