back to top

अपनी गलतियां सुधारने को तैयार है ज़ोमैटो, रेस्तरां मालिकों से गतिरोध समाप्त करने का किया आग्रह

नई दिल्ली: कंपनी एवं उसके नेटवर्क से जुड़े रेस्तरां के मध्य गतिरोध के बीच ऑनलाइन खाने की डिलिवरी करने वाले मंच जोमैटो ने कहा है कि वह टेबल बुकिंग पर डिस्काउंट की पेशकश को लेकर अपनी गलतियों में सुधार को तैयार है। कंपनी ने रेस्तरां मालिकों से उसके मंच से हटने के अभियान को बंद करने की अपील की है। विभिन्न शहरों में करीब 1,200 रेस्तरां ने विभिन्न ऑनलाइन मंचों के टेबल बुकिंग से जुड़े ऑफरों के बाद खुद को इन मंचों से अलग कर लिया है। उनका कहना है कि इन एप आधारित रेस्त्रां आर्डर बुकिंग कंपनियों की ओर से दी जाने वाली भारी छूट से उनके कारोबार को नुकसान हो रहा है। जोमैटो के 65 साझीदार रेस्तरां ने खुद को इस मंच से अलग किया है।

 

जोमैटो के संस्थापक दीपेंदर गोयल ने सिलसिलेवार ट्वीट कर गतिरोध को समाप्त करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है, मैं इस बात से दुखी हूं कि रेस्तरां उद्योग के (मेरे जैसे) युवा उद्यमी इतने अधिक दबाव में हैं कि उन्हें इस तरह के अभियान की शुरुआत करनी पड़ती है। हमें ऐसी कंपनी बनानी है, जिसका बहुत अधिक प्रभाव उपभोक्ताओं और कारोबार के मालिकों पर हो। गोयल ने कहा है, हमने कहीं-ना-कहीं गलतियां की हैं। यह एक तरह से आगाह करने वाली स्थिति है कि हमें अपने रेस्तरां साझीदारों के लिए पहले की गई चीजों की तुलना में 10 गुना अधिक करने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

सलमान खान का छात्रों को समर्थन… पेपर लीक को बताया गंभीर मुद्दा, प्रभावितों के प्रति जताई संवेदना

नयी दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...