back to top

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की गोली लगने से मौत, मौके पर बेटे की पिस्टल बरामद हत्या की आशंका

लखनऊ। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के दूसरे घर पर उनके बेटे विकास कौशल के दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से आज तड़के मौत हो गई। मौके से पिस्टल मिली है, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। परिजन जहां इसे हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस अधिकारी अभी मामले पर खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। सांसद कौशल किशोर का कहना है कि घटना के वक्त मेरा बेटा मौजूद नहीं था।

जांच के बाद सामने आयेगा क‍िसने मारी गोली- केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

 

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा ये तो जांच का व‍िषय है क‍ि क्‍या घटना हुई है। मुझे जब पता चला तो मैनें कम‍िश्‍नर साहब को फोन कर घटना की सूचना दी। शव पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा गया है। जो सच होगा वो सामने आएगा। बेटे व‍िकास की प‍िस्‍टल से गोली मारे जाने की बात पर उन्‍होंने कहा क‍ि जांच के बाद सब सच सामने आ जाएगा।

घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया में केंद्रीय मंत्री/मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास के घर आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। मंत्री ने बताया कि उनका बेटा कल से दिल्ली में है वह आज इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फ्लाइट से लखनऊ आ रहा है। मृतक के परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में लिखित तहरीर दी है, मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।

व‍िनय के स‍िर पर म‍िले गहरी चोट 

डीसीपी (पश्चिम) राहुल राज का कहना है कि घर पर देर रात तक खाना पीना चला, उसके बाद घटना हुई।जानकरी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की गई। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। विनय के सीने में गोली लगी है, गोली चलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

राजधानी में चटक हुआ रंगों का बाजार, गुलाल व रंगों की धूम

लखनऊ। इस बार होली के त्यौहार पर बाजार में प्राकृतिक रंगो तथा गुलाल की बाहर है। राजधानी में जगह जगह पर रंगो, पिचकारी, मिठाइयों...

यूपी की बेटियों को मिला नव अंशिका श्री शक्ति सम्मान

नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान ने बढ़ाया सेविकाओं का मान8 मार्च को होगी नारी एक रूप अनेक थीम पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता लखनऊ। द...

बैठकी एवं खड़ी होली के गीतों की प्रस्तुति ने दिल जीता

उत्तराखण्ड की पारम्परिक बैठकी व खड़ी होली उत्सव लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रविवार को महापरिषद प्रांगण (उत्तराखंड...

जय हिंद जय सिंध- ए लव स्टोरी का मोशन पोस्टर जारी

देशभक्ति से जुड़ी दुनिया की पहली झलक मिली हैलखनऊ। सैमीज एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म जय हिंद जय सिंध ए लव स्टोरी की...

शिव के मन माही बसे काशी, हां हां मोहन गिरधारी…

पर्वतीय शैली में होली गायन हाँ हाँ मोहन गिरधारी लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद उप्र, लखनऊ के तत्वावधान में पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर, लखनऊ में पर्वतीय...

डालीगंज जैन मन्दिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन

सोमवार को 10:00 बजे इसका समापन होगालखनऊ। डालीगंज जैन बाग जैन मंदिर में चल रहे 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में रविवार को...