back to top

राजधानी में चटक हुआ रंगों का बाजार, गुलाल व रंगों की धूम

लखनऊ। इस बार होली के त्यौहार पर बाजार में प्राकृतिक रंगो तथा गुलाल की बाहर है। राजधानी में जगह जगह पर रंगो, पिचकारी, मिठाइयों तथा तरह-तरह के मुखोटों से दुकानें सजी हुई हैं। बाजारों में कार्टून वाली पिचकारियों का जलवा देखने को मिल रहा है। गुलाल के साथ पानी में घुलने वाले रंग की बात न हो तो होली अधूरी सी लगती है। खुले हरे व लाल रंग के साथ ही डिब्बा बंद रंग न केवल पानी में मिलाते ही घुल जाएगा बल्कि फूलों की खुशबू के साथ इतना चटक होगा कि वह छूटेगा नहीं। अगली होली तक यह रंग चटक रहेगा। बड़े और छोटे पैक में यह रंग भी बाजार में धूम मचा रहा है।
रंग विक्रेताओं के मुताबिक इस बार चाइनीज पिचकारी तथा रंग बाजार से लगभग गायब है और जो हैं भी उनकी कीमतें इतनी ज्यादा है कि कोई लेना पसंद नहीं कर रहा है। इस बार होली भी दिवाली की तरह मनाए जाने का दावा हो रहा है, दुकानदारों की मानें तो गुलाल अनार, गुलाल बम, तथा गुलाल चटाई की खूब मांग है, विशेषकर बच्चों में यह काफी पसंद किए जा रहे हैं। दरअसल, आपसी सौहार्द रंगो उमंगो तथा प्रेम का पर्व होली का रंग बाजारों में देखा जा सकता है, रंग तथा गुलाल से बाजार सजे हुए हैं। रंग बिरंगी पिचकारी तथा तरह.तरह के चेहरे पर लगाने वाले खिलौने यानी की मुखौटों से बाजार गुलजार है। राजधानी के भूतनाथ, अमीनाबाद, निशातगंज आलमबाग, गोल मार्केट, पत्रकारपुरम चौराहा समेत तमाम जगहों पर विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं, जिनमें मिठाईयां, गुझिया, पापड़, चिप्स रंग, गुलाल, पिचकारी खरीदते हुए लोग नजर आ रहे हैं।

आम, अनार, संतरा और नींबू का फ्लेवर:
इस बार आम, अनार, संतरा और नीबू की खूशबू वाले हर्बल गुलाल आपको होली का नया एहसास कराएंगे। एक पैक में मौजूद ये सभी फलों की खुशबू वाले गुलाल थोड़े महंगे जरूर हैं, लेकिन आपको अलग पहचान देंगे। दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि अब खरीदारी का दौर शुरू हा गया है।

शैंपेन की बोतल से निकलेगा मस्ती का रंग:
लाल, गुलाबी, हरा, बैंगनी, पीला और नीला जैसे रंग जहां हमे विविधता में एकता के रंग में रंगते हैं तो दूसरी ओर से होली में चार चांद भी लगाते हैं। युवाओं के लिए इस बार गुलाल का रंग शैंपेन की बोतल में भरा गया है जिसे खोलते ही हवा में उमंग और मस्ती का एहसास होगा। पूरा माहौल बेला और गुलाल की खुशबू से सराबोर हो जाएगा। अपनी तरह की यह बोतल भी युवाओं के लिए तैयार है।

गुलाल बम भी है खास:
भारतीय गुलाल बम के आगे चाइना का बम फेल हो गया है। बाजार से गायब हुए इस बम में के स्थान पर देश में बना गुलाल बम खास तरीके से तैयार किया गया है। कृष्णानगर के दुकानदार सागर ने बताया कि आग इस बम में आग लगाने के साथ ही धमाके के साथ गुलाल उड़ेगा और करीब 10 से 15 मिनट तक फिजाओं में गुलाल की खुशबू बिखरती रहेगी।

फटेगा सिलेंडर, उड़ेगा गुलाल:
सिलेंडर फटने की बात सुनने से ही जिस दहशत का आभास होता है उससे इतर इस होली में गुलाल का ऐसा सिलेंडर आया जिसके फटते ही उड़ता गुलाल फिजाओं में मस्ती का रंग घोलेगा। ढाई किलों के इस सिलेंडर की कीमत गैस सिलेंडर से कम नहीं है, लेकिन आपकी होली को यादगार जरूर बना देगा।

कपड़ा बाजार हुआ गुलजार:

होली के रंगों के साथ कपड़े की बात न हो, यह कैसे हो सकता है। कृष्णानगर के दुकानदार अखिलेश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले लोगों में कपड़ा खरीदने में दिलचस्पी बढ़ी है। लुभाने के लिए आॅफर भी दिए जा रहे हैं। आलमबाग के नरेश भवनानी व सतीश आडवाणी ने बताया कि रौनक बढ़ गई है। अगले दो दिनों में और तेजी आने की संभावना है। मास्क लगाकर ही ग्राहकों को आने के लिए कहा गया है। मास्क की भी खरीदारी हो रही है।

3डी पिचकारी और इलेक्ट्रिक गुलाल की खूब है डिमांड
लखनऊ। होली के त्योहार से पहले लखनऊ के यहियागंज बाजार में रंग और पिचकारियों की खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। इस वर्ष,बाजार आईपीएल और चुनावी थीम पर आधारित विशेष पिचकारियों से सजा है,जिसमें खरीददारों की खासी दिलचस्पी देखी जा रही है। जबकि बच्चों का दिल कार्टून थीम वाली पिचकारियों ने जीतं लिया है। दरअसल, लखनऊ का यहियागंज बाजार अपने सीजनल कारोबार के लिए प्रसिद्ध है। विशेष रूप से, जब होली का समय होता है,तो पूरी गली रंगों और पिचकारियों से सजी होती है। इस बाजार के एक व्यापारी आलोक ने बताया, हर वर्ष होली के अवसर पर बाजार नई वैराइटी की पिचकारियों से सजता है. विराट कोहली, धोनी, रोहित शर्मा, और जसप्रीत बुमराह की तस्वीरों वाली पिचकारियों की मांग बहुत अधिक है।
इसके अलावा,बच्चो के लिए भी इस बार कुछ विशेष आकर्षण हैं, जैसे कि 3डी पिचकारी, बीन वाली पिचकारी, हथौड़ी पिचकारी, बाहुबली तलवार, और स्टाइलिश गन जैसे आइटम खूब लुभा रहे है। आलोक का कहना है कि इस बार होली पर दिवाली जैसा आनंद मिलेगा। बाजार में सात आवाज, श्री राम गुलाल, और भगवान वाले इलेक्ट्रिक गुलाल की डिमांड भी खूब है.यहां पिचकारी की कीमतें मात्र 2 रुपए से शुरू होकर, डिजाइन और क्वालिटी के अनुसार बढ़ती हैं।

विराट कोहली वाली पिचकारी पसंद आ रही:

बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों का कहना है कि इस बार नए और अनोखे डिजाइन के पिचकारी देखने को मिल रहे हैं, जिसमें विराट कोहली वाली पिचकारी खासतौर पर बहुत पसंद आ रही है। बच्चे भी बाहुबली पिचकारी को खूब पसंद कर रहे हैं,जो उन्हें खूब आकर्षित कर रही है। अगर आप भी इस बार यूनिक डिजाइन वाली पिचकारी लेना चाहते है तो आना होगा यहियागंज। आप चारबाग रेलवे स्टेशन से आॅटो कैब द्वारा आसानी से पहुंच सकते है।

इस बार बम से बरसेगा गुलाल, खुशबू से महकेंगे बाजार

लखनऊ। रंगों का त्योहार होली अब बस कुछ ही दिन दूर है और इस बार बाजार का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। क्योंकि, होली पर आपको दीवाली जैसा मजा मिलने वाला है। बाजारों में ऐसे रंग-भरे पटाखे आए हैं, जिन्हें फोड़ने पर शोर नहीं, बल्कि हवा में रंगीन और खुशबूदार गुलाल उड़ेगा। यहियागंज, अमीनाबाद, चौक, भूतनाथ मार्केट में होली की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानें रंग-बिरंगे मुखौटों, टोपियों और नकली बालों (विग्स) से पट गई हैं। बच्चे जहां स्पाइडर-मैन और बाहुबली के मुखौटे पसंद कर रहे हैं, वहीं युवा रंग-बिरंगी फंकी टोपियों और अजीबोगरीब नकली बालों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

बच्चों के लिए बैग तो बड़ों के लिए सिलेंडर

मार्केट में बड़ों के बीच भारी भरकम ह्यकलर सिलेंडरह्ण का क्रेज है। इसे एक बार ट्रिगर करने पर कई फीट ऊपर तक रंगीन गुलाल की बौछार होती है। बच्चों के लिए स्कूल बैग की तरह पीठ पर टांगने वाली पिचकारी पहली पसंद बनी हुई है। इसमें पानी की क्षमता अधिक होने के कारण बार-बार भरने का झंझट नहीं रहता। युवाओं में ह्यसिंगल शॉट स्प्राइट कैनह्ण और ह्यकलर फागह्ण (रंगीन धुआं) की भारी मांग है, जो फोटो और रील बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहे हैं।

सिंगल शॉट स्प्राइट कैन, कलर फाग की मांग अधिक

यहियागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि दुकानों में इस बार जो रंग आए हैं वह पटाखे वाले हैं। आपको बम की तरह उसमें माचिस की तीली से जलाना होगा, उनके फूटते ही हर्बल गुलाल उड़ेगा। ग्राहकों को लुभाने और होली को नए कलेवर में ढालने के लिए दुकानदारों ने नया पैटर्न निकाला है। बाजार में सिंगल शॉट स्प्राइट कैन, कलर फाग, सिलेंडर, कलर बम जैसे रंगों को दगाने वाले उपकरण मौजूद है। भूतनाथ मार्केट के गुलाल कारोबारी विनोद कुमार ने बताया कि ग्राहक अब केमिकल वाले रंगों के बजाय खुशबूदार और प्राकृतिक हर्बल गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। रंगीन बम और स्मोक गन्स ने त्योहार में उत्साह का नया तड़का लगा दिया है। सिलेंडर 550 से लेकर 1200 रुपये तक बाजार में दो किलो से लेकर साढ़े सात किलो तक के सिलेंडर खूब बिक रहे हैं। इसकी कीमत 550 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक है। इस सिलेंडर शॉट की कीमत गुलाल के वजन के हिसाब से तय होती है। मार्केट में पबजी की मांग अधिक है। 150 रुपये के तीन पीस है। शेखर गुप्ता ने बताया कि इसे बच्चे और किशोर खूब खरीद रहे हैं। नजीराबाद मार्केट में ह्यबुरा न मानो होली हैह्ण स्लोगन वाली सफेद टी-शर्ट्स खूब बिक रही है।

आज खूब बिके रंग और गुलाल

शनिवार को कार्यालय और स्कूल खुले होने के कारण शुक्रवार को रंग और गुलाल की खूब बिक्री हुई। खरीदारों में युवा वर्ग सबसे ज्यादा रहा। निशातगंज में रंगों की दुकान सजाए बैठे अनिल सोनकर ने बताया कि स्कूल-कॉलेज और कार्यालय में शनिवार को ही होली खेली जाएगी। सोमवार से होली की छुट्टी हो रही है। इसलिए आज रंग और गुलाल की अच्छी बिक्री हुई। भूतनाथ बाजार के तिराहे पर दुकान लगाए रवि कनौजिया ने बताया कि आज गुलाल से ज्यादा रंग बिके। स्कूल-कॉलेज और आफिसों में रंग से होली खेलना लोग ज्यादा पसंद करते हैं।

होलिका दहन आज, चार को खेली जायेगी होली
लखनऊ। इस बार होलिका दहन और रंगोत्सव में एक दिन का अंतर आ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। इसलिए होलिका दहन दो मार्च को होगा, जबकि भद्रा और चंद्रग्रहण लगने वजह से तीन मार्च को होली नहीं खेली जाएगी। चार मार्च हो होली खेलना ही शुभ माना जा रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. पं. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिए उत्तम मानी जाती है। यदि भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा का अभाव हो परंतु भद्रा मध्य रात्रि से पहले ही समाप्त हो जाए तो प्रदोष के बाद जब भद्रा समाप्त हो, शास्त्रों के अनुसार तब होलिका दहन करना चाहिए। यदि भद्रा मध्य रात्रि तक व्याप्त हो तो ऐसी परिस्थिति में भद्रा पुच्छ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है। परंतु भद्रा मुख में होलिका दहन करना उचित नहीं माना जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त दो मार्च की देर रात ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस साल होलिका दहन दो और तीन मार्च को लेकर असमंजस की स्थिति है। पर, काशी के ऋषिकेष पंचांग अनुसार दो मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 05:18 बजे से शुरू होकर तीन मार्च की शाम 04:33 बजे तक रहेगी। वहीं, भद्रा दो मार्च की शाम 05:18 बजे से सुबह 4:56 बजे तक रहेगी। होलिका दहन दो मार्च को भद्रा पुच्छ में रात 12:50 से रात 02:02 बजे तक या भद्रा समाप्त होने के बाद सुबह 4:56 बजे के बाद (यानी तीन मार्च की भोर में) भद्रारहित काल में भी होलिका दहन करना श्रेष्ठ है। रंग भरी होली चार मार्च को खेली जाएगी। तीन मार्च को लगेगा चंद्रग्रहण आचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि स्नान दान के लिए पूर्णिमा तिथि तीन मार्च है। इस साल का पहला चंद्रग्रहण भी तीन मार्च को ही पड़ रहा है। यह एक ग्रस्तोदय चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के कुछ हिस्सों में दिखेगा। ग्रहण दोपहर 03:21 बजे से शाम 06:46 बजे तक रहेगा। तीन मार्च को सूतक सुबह 09:20 बजे से शाम 06:46 बजे तक करीब नौ घंटे तक का रहेगा। ग्रहण की वजह से होली से जुड़ा शुभकार्य नहीं हो सकेगा। ज्योतिषाचार्य पं. रवि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आॅनलाइन द्रिक पंचांग अनुसार पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ दो मार्च की शाम 05:55 बजे से होगा, जो कि तीन मार्च की शाम 05:07 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी। होलिका दहन तीन मार्च मंगलवार को प्रदोष के दौरान शाम 06:46 बजे से रात 08:36 बजे भी कर सकते है। ोली चार मार्च को ही खेली जाएगी।

RELATED ARTICLES

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...