back to top

यूपी की बेटियों को मिला नव अंशिका श्री शक्ति सम्मान

नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान ने बढ़ाया सेविकाओं का मान
8 मार्च को होगी नारी एक रूप अनेक थीम पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता

लखनऊ। द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव मिशन शक्ति के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह की शुरूआत, रविवार 1 मार्च से हुई। इस अवसर पर घरों में काम करने वाली श्रमजीवी महिलाओं को, गोमती नगर स्थित रेल विहार कॉलोनी परिसर में, सम्मानित किया गया। इसमें प्रदेश ही नहीं बिहार राज्य तक से आई श्रमजीवियों को शामिल किया गया। इस क्रम में अब आगामी रविवार 8 मार्च को नारी एक रूप अनेक थीम पर स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता होगी।
नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान समारोह में सबसे पहले महिलाओं का सामूहिक जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसमें अनीता, सीमा, माया, नेहा, रेखा, रंजीता, पूनम, वर्षा सहित अन्य शामिल रहीं। उन्हें जब फूलों की माला पहना कर नई साड़ी और किचन आइटम भेंट किया गया तो उनकी आंखे नम हो आईं। इस अवसर पर अनीता ने कहा कि उन्होंने इस समारोह में शामिल होकर यह सुखद अहसास हो रहा है कि वह एक छोटे परिवार से बड़े परिवार का अंग बन गई हैं क्योंकि रोजी रोटी के कारण उन जैसी महिलाओं को गोण्डा, बहराइच, लखीमपुर ही नहीं बिहार तक से लखनऊ में आकर सेवा कार्य करना पड़ रहा है।
इस सम्मान समारोह के उपरांत महिलाओं ने भजन और गीत ही नहीं सुनाए बल्कि डीजे के गानों पर डांस भी किया। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट, रेखा शर्मा, चन्द्र प्रभा मायर, सावित्री देवी, रचना सिंह, , पूनम पाण्डेय, ललिता सरीन, आभा सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, शाहिन खान, रेनू जोशी, डॉ.शालिनी दत्त, आनंदिता कौशिक, पम्मी मायर, प्रीति शर्मा सहित कई अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह में नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि इस क्रम में दूसरे रविवार 8 मार्च, महिला दिवस के अवसर पर नारी एक रूप अनेक थीम पर स्लोगन और चित्रकला की प्रतियोगिता होगी। इसमें आमंत्रित कृतियों को आठ मार्च के दिन नव अंशिका के फेसबुक एकाउंट पर अपलोड किया जाएगा। इस प्रतिस्पर्धा के लिए अनिवार्य है कि सभी प्रतिभागी सात मार्च तक अपनी कृतियां व्हाट्सएप नंबर 9721700025 पर अवश्य भेजनी होगी। इस प्रतिस्पर्धा के परिणाम 29 मार्च के समारोह में घोषित किये जाएंगे। उस दिन महिला दिवस का आयोजन गोमती नगर विकल्प खंड स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...