back to top

बैठकी एवं खड़ी होली के गीतों की प्रस्तुति ने दिल जीता

उत्तराखण्ड की पारम्परिक बैठकी व खड़ी होली उत्सव

लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रविवार को महापरिषद प्रांगण (उत्तराखंड महापरिषद भवन, कुर्मांचल नगर, लखनऊ) में महिला एवं पुरुष होलियारों द्वारा उत्तराखंड की सुंदर पारम्परिक बैठकी व खड़ी होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। उत्तराखंड महापरिषद के तत्वावधान में आज होलीकोत्सव का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन महापरिषद भवन में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। उत्तराखंड की पारंपरिक लोकसंस्कृति और रंगों के इस अनुपम पर्व में होलीयारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महिला होलीयारों की सशक्त एवं सुरमयी टीमों ने कल्याणपुर, पंतनगर, विकासनगर, इंद्रानगर, तेलीबाग, सुगामऊ, महानगर तथा राजाजीपुरम सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचकर पारंपरिक बैठकी एवं खड़ी होली के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। ढोल, दमाऊँ और बाजे-गाजे की मधुर थाप पर पूरा वातावरण रंग, रस और भक्ति में सराबोर हो उठा। होली के पारंपरिक गीतों – जोगी आयो शाहर में व्योपारी, शिव के मन माही बसे काशी, सिद्धी को दाता विघन विनाशक एवं रंग में होली कैसे खेलूगी सावरिया के संग की गूंज से महापरिषद भवन संस्कृति, एकता और सौहार्द का जीवंत प्रतीक बन गया। वरिष्ठजनों से लेकर युवा एवं बच्चों तक सभी ने मिलकर रंगोत्सव का आनंद लिया।
उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा इस होली उत्सव में पुरूष व महिला होलियारो द्वारा उत्तराखण्ड के ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों की पारम्परिक होली के उल्लास उमंग, आनन्द और ह्दयस्पर्शी अनुभूति का सजीव अनुभव कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अरूणा उपाध्याय, हरितिमा पंत, शशी जोशी, सुशीला नेगी, पुष्पा वैष्णव, कमला चुफाल, मीना अधिकारी, पूनम कनवाल, सविता बिष्ट, दीपा कालाकोटी, हेमा बिष्ट, मंजू पाण्डेय, सरोज खुलबे, पुष्पा गैलाकोटी, सुन्दर पाल सिंह बिष्ट, किशोर काठोरी, पान सिंह, दर्शन सिंह परिहार, सीएम जोशी, भुवन पाठक सभी होलीयारों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोकपरंपरा को जीवित रखने का संकल्प दोहराया और अपनी बोली – अपनी होली अपनी संस्कृति का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल रंगों का उत्सव रहा, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

RELATED ARTICLES

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...