back to top

उत्कृष्ट कार्य के लिये युवा हुए सम्मानित

रोट्रैक्ट क्लब की 42वां सम्मेलन व अवार्ड समारोह
माही ने किया अभिषेक, सूर्यांश व विशाखा को पुरस्कृत
लखनऊ। रोट्रैक्ट क्लब की यहां एक होटल में चली दो दिवसीय बयालीसवीं रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट कान्फ्रेंस और अवार्ड समारोह इको आफ शक्ति में वैचारिक आदान प्रदान के साथ उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये क्लबों और युवाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट रोट्रैक्ट प्रतिनिधि माही भान के संयोजन में हुए समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, पर्यावरण, साक्षरता, संस्कृति, खेल और सामाजिक कार्य आदि क्षेत्रों की परियोजनाओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों और उनके प्रतिनिधियों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा.आशुतोष अग्रवाल, अमित आहूजा, कामदेश्वर सिंह और माही भान ने पुरस्कृत और सम्मानित किया। इनमें मिजार्पुर के अभिषेक सिंह को बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड, मऊ के सूर्यांशु जायसवाल को द्वितीय तथा टेक्नो कॉलेज की विशाखा सिंह व देवरिया रोट्रैक्ट क्लब देवरिया को संयुक्त रूप से तृतीय अवार्ड दिया गया। मिजार्पुर गौरव रोट्रैक्ट क्लब को फर्स्ट बेस्ट क्लब, प्राइड को द्वितीय, टेक्नो क्लब को तृतीय और देवरिया को चौथे बेस्ट क्लब के तौर पर चुनकर सम्मानित किया गया। क्लब की सहायक गवर्नर भारती गुप्ता ने बताया कि आयोजन में करीब साढ़े तीन अवार्ड प्रदान किये गये। आयोजन में गाजीपुर, गोरखपुर, गोला, विंध्याचल, रायबरेली, मिजार्पुर, प्रयागराज, सतना, तुलसीपुर, गोंडा, देवरिया, बाराबंकी, मऊ, लखनऊ, पाणिनि कन्या महाविद्यालय सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 50 क्लबों के डेढ़ सौ से अधिक रोट्रैक्ट प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...